क्या रोज नारियल पानी पीने से सच में बदल जाती है स्किन क्वालिटी? जानिए इसकी पूरी सच्चाई

Skincare Tips: पाना चाहते हैं बिना साइड इफेक्ट वाली नेचुरली ग्लोइंग और यंग स्किन? तो आज ही से अपनी डेली रूटीन में नारियल पानी शामिल करें। सुबह खाली पेट इसे पीने से बॉडी अंदर से डिटॉक्स होगी, जिससे चेहरे के कील-मुंहासे, ड्राईनेस और रिंकल्स जड़ से खत्म हो जाएंगी और मिलेगा एक परफेक्ट नेचुरल निखार.

Skincare Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसकी स्किन हमेशा ही सिर्फ खूबसूरत नहीं बल्कि ग्लोइंग भी लगती रहे. अपनी इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए अक्सर हम तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं. इन ट्रीटमेंट्स और प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से हमें फायदा तो होता है लेकिन कई बार इनकी वजह से हमारी स्किन डैमेज होने का भी खतरा बढ़ जाता है. अगर आप अपनी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग, हेल्दी और खूबसूरत रखना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की है. अक्सर आपने लोगों को यह सवाल पूछते हुए सुना होगा कि क्या अगर हम हर दिन नारियल का पानी पीना शुरू कर दें, तो इससे स्किन क्वालिटी में सुधार हो सकता है? आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी सवाल का जवाब एक आसान भाषा में देने जा रहे हैं. इसके अलावा हम आपको यह भी बताने वाले है कि इसका सही तरीका क्या है. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

नारियल पानी और स्किन का क्या है कनेक्शन?

नारियल का पानी सिर्फ एक प्यास बुझाने वाला सिंपल ड्रिंक नहीं है, बल्कि यह आपकी स्किन के लिए एक वरदान की तरह है. नारियल के पानी में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं. जब आप इसे रेगुलर बेसिस पर पीना शुरू करते हैं तो आपके शरीर का इंटरनल सिस्टम अच्छी तरह से साफ होता है और ऐसा होने की वजह से आपके चेहरे पर एक अलग सा ग्लो दिखाई देने लगता है.

स्किन को मिलता है डीप हाइड्रेशन

ड्राई और बेजान स्किन का सबसे बड़ा कारण आपके शरीर में पानी की कमी होना है. नारियल के पानी में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है और साथ ही इसमें पोटैशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी पाए जाते हैं. नारियल का पानी आपकी स्किन को अंदर से हाइड्रेशन देता है जिससे आपकी स्किन सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोइंग बनती है. जब आप रेगुलर बेसिस पर इसका सेवन करने लगेंगे तो आपको स्किन हाइड्रेटेड रहने के साथ फ्रेश भी रहने लगेगी.

पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा

गलत डाइट लेने की वजह से और पेट की खराबी की वजह से अक्सर हमारे ही चेहरे पर मुंहासे और दाग-धब्बे निकलने लग जाते हैं. लेकिन जब आप रेगुलर बेसिस पर नारियल का पानी पीने लगते हैं तो आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज आपकी स्किन को इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं. जब आप इसे लगातार कुछ हफ्तों तक नारियल का पानी पीते हैं तो आपके चेहरे पर पिंपल्स की प्रॉब्लम काफी हद तक कम हो जाती है.

नारियल के पानी में होते हैं एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज

नारियल पानी में एक खास साइटोकिनिन नाम का एलिमेंट पाया जाता है. यह एलिमेंट सेल्स के डेवलपमेंट में मदद करता है और एजिंग के प्रोसेस को स्लो करता है. ऐसे में हर दिन नारियल का पानी पीने से चेहरे की फाइन लाइन्स और रिंकल्स कम होती हैं, जिससे आपकी स्किन लंबे समय तक यंग और टाइट बनी रहती है. आप अगर चाहें तो नारियल पानी पीने के साथ-साथ आप इसे कॉटन की मदद से सीधे अपने चेहरे पर टोनर की तरह भी लगा सकते हैं. इससे चेहरे के ओपन पोर्स बंद होते हैं और तुरंत फ्रेशनेस मिलती है.

नारियल पानी पीने का सही समय क्या है?

वैसे तो आप नारियल पानी दिनभर में कभी भी पी सकते हैं, लेकिन अगर आप अपनी स्किन को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाना चाहते हैं तो इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे बेहतरीन माना जाता है. सुबह जब आप इसे पीते हैं तो आपका शरीर सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स को अच्छी तरह से एब्जॉर्ब कर लेता है. इसके अलावा आप अगर चाहें तो इसे दोपहर के समय या फिर वर्कआउट के बाद भी एक एनर्जी ड्रिंक के रूप में भी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मां बनने के बाद अचानक क्यों झड़ने लगते हैं बाल? घबराने से पहले जान लें इसकी असली वजह और कंट्रोल करने के तरीके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >