Single Layer Simple Payal Design: सादगी में क्लासी लुक देती सिंगल लेयर पायल की खास कलेक्शन

Single Layer Simple Payal Design: भारी पायल को कहें अलविदा. यहां देखें सिंगल लेयर सिंपल पायल डिजाइन की सबसे ट्रेंडिंग और मॉडर्न कलेक्शन.

Single Layer Simple Payal Design: पहले भारी-भरकम पायल पहनने का रिवाज था लेकिन आजकल फैशन बदल गया है. आज के जमाने की लड़कियों और महिलाओं को ऐसी ज्वेलरी पसंद है जो क्लासी, हल्की और हर आउटफिट के साथ मैच हो जाए. यही कारण है कि सिंगल लेयर सिंपल पायल डिजाइन लोगों काे बहुत पसंद आ रही है.तो चलिये देखते हैं सिंगल लेयर सिंपल पायल डिजाइन के खास कलेक्शन.

  • प्लेन चेन पायल : यह सबसे सिंपल और हल्की पायल होती है. पतली चेन जैसी डिजाइन इसे बेहद मिनिमल और क्लासी लुक देती है.डेली पहनने के लिये यह पायल डिजाइन परफेक्ट है.

घुंघरू वाली पायल : इस पायल में छोटे-छोटे घुंघरू लगे होते हैं जो पहनने पर प्यारी सी झंकार देते हैं. यह पायल ट्रेडिशनल और फेस्टिव लुक के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाती है.

स्टोन वाली पायल : इस डिजाइन में पायल के साथ छोटे-छोटे स्टोन जड़े होते हैं जो चमकदार और स्टाइलिश लुक देते हैं. शादी, पार्टी या खास मौकों पर यह पायल हर ड्रेस के साथ खूबसूरती से मेल खाती है.

Single layer simple payal design

बीड्स वाली पायल : इसमें चेन के साथ छोटे-छोटे रंगीन मोती या बीड्स लगे होते हैं. यह यंग गर्ल्स और कॉलेज स्टाइल के लिए एकदम परफेक्ट है और पैरों को एक फ्रेश और ट्रेंडी लुक देती है.

कटवर्क पायल : कटवर्क डिजाइन वाली पायल में पत्ते, दिल या ज्योमेट्रिक शेप जैसे पैटर्न बने होते हैं. यह सादगी के साथ मॉडर्न टच देती है और इसे कैज़ुअल से लेकर फेस्टिव हर मौके पर पहना जा सकता है

Also Read : Latest Bichiya Designs: हर बजट में मिलेंगे ट्रेंडी और स्टाइलिस्ट पायल के डिजाइन

Also Read : Latest Silver Ring Design: हर आउटफिट के लिए परफेक्ट स्टाइलिश रिंग्स

Also Read : Latest Bichiya Designs: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बदल देंगे आपका पूरा लुक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >