गरमा-गरम रोटी के साथ बनाएं ये मसालेदार कद्दू की सब्जी

Kaddu Sabji Recipe: अगर आप भी लंच या डिनर के लिए ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं जो आसानी से बन जाए और खाने में स्वादिष्ट भी हो तो कद्दू की सब्जी को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं कद्दू की सब्जी बनाने का तरीका.

Kaddu Sabji Recipe: आप भी लंच या डिनर में आलू की सब्जी के बजाय कुछ नई सब्जी की रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो कद्दू की सब्जी को बना सकते हैं. रोटी, पूरी या पराठे के साथ मसालेदार कद्दू की सब्जी का कॉम्बिनेशन लाजवाब लगता है. आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें. इसका स्वाद आपको पसंद आएगा और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है. 

कद्दू की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • कद्दू- 2 कप (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च- 1
  • हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • हींग- चुटकी भर
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 2 चम्मच
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच

कद्दू की सब्जी को कैसे तैयार करें?

  • कद्दू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें आप जीरा, लाल मिर्च और हींग डाल दें. जब जीरा चटकने लगे तब आप इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें.
  • अब इसमें कद्दू के टुकड़े डालें और अच्छे से मिला लें. इसे आप ढककर पका लें. बीच-बीच में चलाते रहें. जब ये पक जाए तब आप धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर ढककर धीमी आंच पर पका लें. जब मसाले पक जाए तब आप गरम मसाला डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें. थोड़ी देर पका लें.
  • आप चाहें तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं. सब्जी जब अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं और गरमा गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >