Mehndi Designs For saraswati Puja: सरस्वती पूजा के मौके पर जा रहे है मेहंदी लगाने, तो एक बार जरूर ट्राई करें ये डिजाइन्स

Mehndi Designs For saraswati Puja: वसंत पंचमी पर मां सरस्वती थीम वाली मेहंदी हाथों पर बहुत सुंदर लगती है. वीणा, किताब, हंस और कमल के साथ बनी ये डिजाइन सिम्पल होने के बावजूद खास दिखती हैं. ये मेहंदी डिजाइन बच्चों, छात्रों और हर उम्र के लोगों के लिए हैं.

Mehndi Designs For saraswati Puja: आजकल मेहंदी केवल सजावट तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह हमारी सोच, पसंद और भावनाओं को भी दर्शाती है. वीणा और किताबों वाली डिजाइन, सिंपल बैंड पैटर्न जैसे मेहंदी डिजाइन देखने में सुंदर होने के साथ-साथ खास अर्थ भी रखते हैं. ये डिजाइन ज्ञान, संगीत, पवित्रता और सादगी का प्रतीक माने जाते हैं. इन मेहंदी डिजाइनों की सबसे अच्छी बात यह है कि ये बहुत ज़्यादा भारी नहीं होते और आसानी से हाथों पर बनाए जा सकते हैं. इसलिए बच्चे, छात्र और साधारण मेहंदी पसंद करने वाले लोग भी इन्हें खुशी से अपनाते हैं. खास मौकों जैसे सरस्वती पूजा, स्कूल फंक्शन या सामान्य पारिवारिक कार्यक्रमों में ये डिजाइन हाथों की सुंदरता को और निखार देते हैं.

वीणा और किताबों वाली डिजाइन

इस डिजाइन में हाथों पर वीणा और पुस्तक के छोटे-छोटे चित्र बनाए जाते हैं. यह डिजाइन ज्ञान और संगीत का प्रतीक होती है. खासतौर पर बच्चे और छात्र इसे अपनाते हैं.

वीणा और किताबों वाली डिजाइन

सिंपल पुष्प डिजाइन

कमल, गुलाब और गेंदे के फूलों की आकृति हाथों और पैरों में बनाई जा सकती है. ये डिजाइन सरल हैं और जल्दी बन जाते हैं. हल्के रंग की मेहंदी इसे और आकर्षक बनाती है.

सिंपल पुष्प डिजाइन

हंस और कमल के साथ पैटर्न

हंस ज्ञान और पवित्रता का प्रतीक है. कमल के फूल के चारों ओर हंस और छोटी पुस्तकों की आकृति बनाकर डिजाइन को पूरा किया जा सकता है.

हंस और कमल के साथ पैटर्न

सिंपल बैंड पैटर्न

अगर आपको अधिक जटिल डिजाइन पसंद नहीं है, तो हाथों के किनारे और अंगुलियों पर छोटे बैंड या लाइन पैटर्न बना सकते हैं. इसे वीणा या किताब के छोटे चिन्हों के साथ जोड़ा जा सकता है.

सिंपल बैंड पैटर्न

यह भी पढ़ें: Very Simple Mehndi Design For Hand: अपने हाथों को सजाएं आर्टिस्ट की तरह, यहां देखें सिंपल मेहंदी डिजाइन 

यह भी पढ़ें: Simple Mehndi Design for Kids: बच्चों के हाथों के लिए सिंपल और क्यूट मेहंदी डिजाइन आइडियाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >