व्रत में ऐसे तैयार करें शकरकंद की पूरी, पूनम देवनानी ने बताया बनाने का तरीका

Shakarkand Puri:अगर आप भी शकरकंद से कुछ डिश तैयार करना चाहते हैं तो स्वादिष्ट शकरकंद की पूरी बना सकते हैं. इसे आप व्रत में भी खा सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

Shakarkand Puri: व्रत में खाने पीने के ऊपर खास ध्यान देना पड़ता है. व्रत में कई लोग फलाहार का सेवन करते हैं. चैत्र नवरात्रि का त्योहार चल रहा है. इस समय में कई लोग नौ दिनों तक देवी माता की पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं. अगर आप भी व्रत में बनाने के लिए रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप व्रत में शकरकंद का इस्तेमाल करके टेस्टी पूरी बना सकते हैं. शकरकंद की पूरी बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी और इसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. शकरकंद की पूरी बनाने की रेसिपी पूनम देवनानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @masalakitchenbypoonam पर शेयर किया है. 

शकरकंद की पूरी बनाने ये लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • शकरकंद- 2
  • गुड़- स्वादानुसार
  • सिंघाड़े का आटा- 1 कप 
  • इलायची पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • केसर

शकरकंद की पूरी को कैसे तैयार करें?

  • शकरकंद की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप शकरकंद को अच्छे से धोकर छील लें. इसे आप छोटे टुकड़ों में काट लें. इन टुकड़ों को आप स्टीम कर लें. 
  • अब आप स्टीम किए हुए शकरकंद को एक बर्तन में निकाल लें और इसे चम्मच की मदद से मैश कर लें. 
  • अब आप इसमें गुड़ को कद्दूकस करके डाल दें और मिक्स कर लें. 
  • इसके बाद आप सिंघाड़े का आटा, इलायची पाउडर और केसर डालकर गूंथ लें. 
  • अब इस डो से आप छोटी छोटी पूरी बेलकर तैयार कर लें. पूरी के ऊपर आप खसखस को डालें और तेल या घी में फ्राई कर लें. इस तरह से आप आसानी से शकरकंद की पूरी बना सकते हैं. आप इसे दही के साथ सर्व कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन 

यह भी पढ़ें- Homemade Murmura Chivda: शाम की चाय के साथ ट्राई करें परफेक्ट मुरमुरा चिवड़ा, घर पर बनाएं कुरकुरा स्नैक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >