Sawan Facts: क्या आपके दिमाग में यह सवाल आया है कि सावन का महीना आते ही हर तरफ हरा रंग ही क्यों नजर आने लगता है? चाहे बाज़ार में बिकती हुई हरी-हरी कांच की चूड़ियां हों, महिलाओं की साड़ियां हों या फिर बारिश के बाद सड़कों के किनारे खिल उठे हरे-भरे पेड़-पौधे. सावन और इस हरे रंग का रिश्ता सिर्फ कोई इत्तेफाक या आजकल का फैशन ट्रेंड नहीं है. इसके पीछे छिपी हैं सदियों पुरानी धार्मिक मान्यताएं, हमारी सेहत से जुड़ा विज्ञान और ग्रहों का एक खास गणित. आज इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि आखिर सावन के दौरान हरे रंग को इतनी अहमियत क्यों दी जाती है. तो चलिए इसके पीछे छिपे दिलचस्प कारणों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
भगवान शिव और प्रकृति का गहरा रिश्ता
सावन का पूरा महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए समर्पित होता है. शास्त्रों की अगर मानें, तो भगवान भोलेनाथ का प्रकृति यानी कि कुदरत से बहुत ही गहरा लगाव है. यही एक वजह है कि उनकी पूजा में हमेशा बेलपत्र, धतूरा, भांग और शमी जैसी हरी चीजें चढ़ाई जाती हैं. हरे रंग को सीधे प्रकृति, शांति और ताजगी का ही प्रतीक माना जाता रहा है. इसके अलावा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में हरे रंग के कपड़े पहनकर अगर आप शिव-पार्वती की पूजा करते हैं, तो वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और आपको अपना आशीर्वाद भी देते हैं.
ये भी पढ़ें: मंदिर में दीपक जलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है वास्तु दोष और नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल
प्रकृति को शुक्रिया कहने का खूबसूरत जरिया
भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बाद जब सावन में बारिश की बूंदें धरती पर गिरती हैं, तो यह सूखी हुई धरती एक बार फिर से हरी-भरी होने लगती है. इस हरियाली को देखकर हमारे मन को एक अलग ही तरह की शांति मिलती है. ऐसे में सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े पहनना एक तरह से प्रकृति को शुक्रिया यानी कि 'थैंक-यू' कहने का जरिया है. जिस तरह से बारिश पाकर पेड़ और पौधे बिल्कुल नए और रिफ्रेश हो जाते हैं, ठीक उसी तरह से हरा रंग पहनने से इंसान के अंदर एक नई एनर्जी, खुशी और फ्रेशनेस का संचार होने लगता है.
सुहाग, सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में खुशहाली
हिंदू धर्म और हमारे कल्चर में हरे रंग को सुहाग, अच्छी किस्मत और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसी वजह से सावन के महीने में सुहागिन महिलाएं हरे रंग की साड़ियां, सूट और कांच की हरी चूड़ियां पहनती हैं. ऐसी मान्यताएं हैं कि सावन के महीने में हरा रंग पहनने से पति की उम्र लंबी होती है और इसके साथ ही शादीशुदा जीवन में प्यार भी बरकरार रहता है. वहीं, जो कुंवारी लड़कियां होती हैं, वे एक अच्छे जीवनसाथी की मनोकामना के लिए हरा रंग पहनती हैं.
ये भी पढ़ें: सुबह किचन में सबसे पहले किस चीज की सफाई करनी चाहिए? गैस, स्लैब या फिर सिंक में कौन आता है पहले? यहां जानें सही क्रम
मेंटल स्ट्रेस दूर करने वाला साइंटिफिक कारण
आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन हरे रंग का हमारे दिमाग और मूड पर बहुत ही गहरा और पॉजिटिव असर पड़ता है. अगर साइंस और हेल्थ के नज़रिए से देखें, तो यह रंग हमारी आंखों के लिए सबसे ज्यादा आरामदायक माना जाता है. सावन के महीने में हर तरफ हरियाली फैली होती है और इस समय हरे रंग के कपड़े पहनने से इंसान का स्ट्रेस और गुस्सा कम होता है. हरा रंग मन को शांत रखने में मदद करता है और साथ ही सोच को भी पॉजिटिव बनाता है. ऐसा होने की वजह से जब हम हरा रंग पहनते हैं, तो हमें अंदर ही अंदर एक अलग सी खुशी महसूस होती है.
ज्योतिष शास्त्र और बुध ग्रह का कनेक्शन
ज्योतिष शास्त्र की अगर मानें, तो हरे रंग का डायरेक्ट कनेक्शन बुध ग्रह से होता है. ज्योतिष में बुध ग्रह को हमेशा से ही बुद्धि, वाणी, बिजनेस, करियर और तरक्की का फैक्टर माना गया है. मान्यता है कि सावन के महीने में अगर आप हरे रंग के कपड़े पहनते हैं, तो इससे आपकी कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है. जब बुध ग्रह आपको शुभ फल देता है, तो आपके फैसले लेने की काबिलियत बेहतर होती है, कामकाज में सफलता मिलती है और साथ ही जीवन में सुख और समृद्धि का आना शुरू हो जाता है.
ये भी पढ़ें: मोरपंख की असली ताकत जानकर रह जाएंगे हैरान, किस्मत और जिंदगी बदलनी है तो इसे घर की इन जगहों पर जरूर रखें
