Sawan 2024: कर रहीं हैं सोमवार का व्रत, यहां मिलेंगे व्रत से संबंधित प्रश्नों के उत्तर

Sawan 2024: अगर आप सोमवार का व्रत करने वाली हैं और आपके मन में व्रत से संबंधित कई प्रश्न हैं तो, नीचे आपके कुछ प्रमुख प्रश्नों का जवाब दिया गया है. ये जवाब व्रत को अच्छी तरह से निभाने में आपकी मदद करेगा.

Sawan 2024: सावन का पावन महीना, जोकि भगवान शिव कि भक्ति में डूबे रहने का महीना है. इस महीने का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है. इस पूरे महीने जितने भी सोमवार आतें हैं, उन सोमवारो में महिलायें और लड़कियां शिव जी को प्रश्न करने के लिए सोमवार का व्रत भी रखती हैं. ये व्रत उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से शिव जी भक्त की सारी मनोकामना पूरी करतें हैं, लेकिन ऐसी महिलाएं और लड़कियां जो पहली बार सोमवार का व्रत रख रही होती हैं, उनके मन में इस व्रत से संबंधित कई प्रश्न होते हैं, नीचे हम उन्हीं प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास कर रहे हैं.

सोमवार व्रत में क्या खा सकतें हैं?

सोमवार के व्रत में आप फल, ड्राइ फ्रूइट्स और डेयरी प्रोडक्टस खा सकते हैं.

सोमवार व्रत में क्या नहीं खा सकतें हैं?

सोमवार के व्रत में आप अनाज और मसालेदार चीजें नहीं खा सकतें हैं. आप इस व्रत में बेसन से बनी चीजे भी नहीं खा सकतें हैं और मांसाहारी भोजन भी नहीं कर सकतें हैं.

क्या सोमवार का व्रत रात के 12 बजे के बाद तोड़ सकतें हैं?

रात के 12 बजे व्रत तोड़ना सही नहीं माना जाता है, क्योंकि हिन्दू धर्म में अगला दिन सूर्योदय के बाद ही माना जाता है, ऐसे में आपको व्रत तोड़ने के लिए सूर्योदय का इंतजार करना चाहिए.

क्या सोमवार के व्रत में दूध पी सकतें हैं?

जी हां, आप सोमवार के व्रत में दूध और कोई भी डेयरी प्रोडक्टस खा सकतें हैं.

क्या सोमवार के व्रत में हल्दी खा सकते हैं?

सोमवार के व्रत में मसाला खाना मना होता है, जिसका मुख्य कारण ये है कि हल्दी की प्रकृति गर्म होती है, जो उपवास के दौरान पेट में गर्मी पैदा कर सकती है, इसलिए व्रत के दौरान हल्दी खाने से बचना चाहिए.

क्या सोमवार के व्रत में नींबू खा सकतें हैं?

जी हां, आप सोमवार के व्रत में नीबू खा सकतें हैं, लेकिन जब आप नींबू पानी बनाएं तो इस बात का अवश्य ध्यान दे कि इसमें आप नमक का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि सोमवार के व्रत में नमक नहीं खाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tanvi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >