Sabudana Jaggery Kheer: बिना चीनी, बनाएं गुड़ से ये टेस्टी साबूदाना खीर, जानें आसान विधि

Sabudana Jaggery Kheer: क्या आपने कभी बिना चीनी के साबूदाना की खीर ट्राई किया है? अगर कुछ मीठा खाने का मन हो तो गुड़ साबूदाना खीर को जरूर बनाएं. तो आइए जानते हैं इस खीर की आसान रेसिपी.

Sabudana Jaggery Kheer: बात जब व्रत की आती है तब साबूदाने से चीजों को जरूर बनाया जाता है. आप साबूदाने से नमकीन या मीठा दोनों तरह की रेसिपी को बना सकते हैं. साबूदाने से खीर को आमतौर पर मीठे में बनाया जाता है. लेकिन, क्या आपने कभी साबूदाने और गुड़ की खीर का स्वाद चखा है? साबूदाने और गुड़ से बनाई जाने वाली ये खीर बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. इस खीर की सुगंध, मलाईदार टेक्सचर और मीठा स्वाद आपके दिल को तुरंत भा जाएगा. तो आइए जानते हैं साबूदाना गुड़ खीर की रेसिपी. 

साबूदाना गुड़ खीर के लिए सामग्री 

  • साबूदाना- आधा कप
  • दूध- आधा लीटर
  • गुड़- आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • घी- 1 छोटा चम्मच
  • काजू- 8-10
  • बादाम- 7-8
  • किशमिश- 10-12
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

साबूदाना गुड़ खीर बनाने की विधि

  • साबूदाना गुड़ खीर की रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. अब एक भारी तले के पैन में दूध उबालें और उसमें भीगा हुआ साबूदाना को डाल दें.
  • आप धीमी आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं, जब तक साबूदाना नरम न हो जाए.
  • जब साबूदाना अच्छे से पक जाए तब आप इसमें इलायची पाउडर को डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें. इसे आप गैस से उतार कर अलग रख दें. साबूदाना खीर में डालने के लिए काजू, बादाम और किशमिश को थोड़े से घी में फ्राई कर लें. इसे निकाल कर अलग रख दें. 
  • अब आप एक बर्तन में गुड़ को पानी में डालें और घोल को तैयार करें. इसे ठंडा कर के छान लें जिससे गंदगी निकल जाए. अब आप इस मिश्रण को अलग रखी हुई साबूदाना खीर में मिक्स करें. आप इसमें फ्राई किया हुआ काजू, बादम और किशमिश को भी डालकर अच्छे से मिक्स करें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >