Kadhai Cleaning Tips: होली पर घर में जब ढेर सारे पकवान बनते हैं, तो रसोई की सबसे ज्यादा मार कढ़ाई को झेलनी पड़ती है. तेज आंच और ज्यादा तेल के कारण कढ़ाई काली और जली हुई दिखने लगती है. अगर आप अपने घर में बिना मेहनत के जिद्दी कढ़ाई को साफ करना चाहते हैं तो ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप जिद्दी दाग हटाकर कढ़ाई को फिर से साफ और चमकदार बना सकते हैं.
ऐसे करें जली कढ़ाई को साफ
बेकिंग सोडा और नींबू का कमाल
कढ़ाई में 1–2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें. ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें और हल्का सा पानी मिलाएं. 10–15 मिनट बाद स्क्रबर से रगड़ें. जमी हुई काली परत आसानी से निकलने लगेगी.
सिरका और गर्म पानी
कढ़ाई में आधा कप सिरका और एक कप पानी डालकर 5–7 मिनट उबालें. ठंडा होने पर स्क्रब करें. जली हुई चिकनाई ढीली होकर निकल जाएगी.
नमक और डिशवॉश
मोटा नमक कढ़ाई में डालकर 10 मिनट छोड़ दें.फिर डिशवॉश और स्क्रबर से रगड़ें. यह तरीका हल्की जली कढ़ाई के लिए बहुत असरदार है.
टमाटर या इमली का उपयोग
कढ़ाई में टमाटर का पेस्ट या इमली का पानी डालकर उबाल लें. इसकी खटास जली परत को ढीला करती है.
कोयले जैसी जमी परत के लिए
बेकिंग सोडा और डिश लिक्विड मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. रातभर लगा रहने दें. सुबह स्क्रब करें – कढ़ाई फिर से चमक उठेगी.
यह भी पढ़ें: Cooker Cleaning Tips: जले और खाना चिपके हुए कुकर को मिनटों में करें साफ, अपनाएं ये बेस्ट क्लीनिंग ट्रिक्स
यह भी पढ़ें: गंदे डोर हैंडल से छुटकारा पाएं, जानें साफ करने के आसान टिप्स
