Rice Water for Skin: क्या चावल का पानी सच में चेहरे से गायब कर सकता है दाग और धब्बे? जानें सच्चाई

Rice Water for Skin: चावल का पानी चेहरे की स्किन को नेचुरली क्लीन, ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है. यह दाग-धब्बों को हल्का कर सकता है, लेकिन इसे कोई मैजिकल ट्रीटमेंट समझना पूरी तरह से गलत है. रेगुलर बेसिस पर और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह एक सस्ता और असरदार घरेलू नुस्खा साबित हो सकता है.

Rice Water for Skin: क्या आपने कभी सुना है कि चावल का पानी यानी राइस वॉटर चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में कमाल कर सकता है? पुराने जमाने में हमारी दादी-नानी इसे बालों और स्किन दोनों के लिए इस्तेमाल करने की सलाह देती थीं. लेकिन आज भी लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि क्या सच में यह चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने और ग्लो लाने में असरदार है, या यह सिर्फ एक घरेलू नुस्खा भर है? दिलचस्प बात यह है कि चावल के पानी में ऐसे नैचुरल क्वालिटीज होते हैं जो स्किन को रिपेयर करने और हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं. तो आइए जानें कि आखिर चावल का पानी चेहरे के लिए कितना फायदेमंद है और क्या यह सच में दाग-धब्बों को गायब कर सकता है.

क्या सच में दाग-धब्बे मिटा सकता है चावल का पानी?

अक्सर लोग मानते हैं कि चावल का पानी लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं. इसमें मौजूद ऐमिनो एसिड और विटामिन-बी स्किन को रिपेयर करने का काम करते हैं. अगर इसे रेगुलर बेसिस से इस्तेमाल किया जाए तो यह स्किन को क्लीन, ब्राइट और स्मूद बनाने में मदद करता है. हालांकि, इंस्टेंट रिजल्ट की उम्मीद करना सही नहीं है. चावल के पानी का असर धीरे-धीरे दिखता है और यह हर किसी की स्किन पर अलग तरह से काम कर सकता है.

यह भी पढ़ें: Skincare Tips: सोते-सोते स्किन को बनाएं यंग एंड हेल्दी, जानें परफेक्ट नाइट स्किनकेयर रूटीन

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: हर सुबह सिर्फ 3 स्टेप्स में बनाएं अपने चेहरे को ग्लोइंग और स्मूद, खूबसूरती ऐसी कि हर किसी की नजरें ठहरेंगी आप पर

चावल का पानी लगाने के फायदे

एक्सपर्ट्स के अनुसार चावल के पानी से स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है और साथ ही पिंपल्स और एक्ने की प्रॉब्लम को कम करने में मदद मदद करता है. इसके अलावा स्किन को कूलिंग इफेक्ट देता है, जिससे सनबर्न और टैनिंग में आराम मिलता है. एक्सपर्ट्स की अगर मानें तो चावल का पानी बड़े और ओपन पोर्स को टाइट करने में फायदेमंद साबित हो सकता है और साथ ही स्किन को हाइड्रेटेड और फ्रेश रखने में मदद करता है.

कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें चावल का पानी?

सबसे पहले 2 चम्मच चावल धोकर अलग रखें और इसके बाद इन्हें एक कटोरी पानी में 30 से 40 मिनट के लिए भिगो दें. अब इस पानी को छान लें और किसी बोतल में भर लें और कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें. आप अगर चाहें तो इसे आइस क्यूब ट्रे में जमाकर चेहरे पर रगड़ सकते हैं.

किन बातों का रखें ध्यान?

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर इसे चेहरे पर लगाने के बाद अगर जलन या खुजली महसूस हो तो तुरंत धो लें. बेहतर रिजल्ट के लिए इसका इस्तेमाल चेहरे पर हफ्ते में 2 से 3 बार करें.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: इन आदतों के कारण महिलाएं समय से पहले खो देती हैं अपनी जवानी, कम उम्र में ही चेहरे पर दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >