Parenting Tips: बहुत सारे माता-पिता से आपने सुना होगा कि वे अपने बच्चे को लेकर इसलिए परेशान रहते हैं क्योंकि वे उनकी बात नहीं सुनते हैं. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है बच्चे पर मनमानी भी बढ़ती जाती है. सिर्फ यही नहीं बच्चा हर वक्त गुस्से में रहता है कि और हर बात को लेकर उसकी माता-पिता से शिकायत रहती है. अगर आपके घर में भी ऐसा बच्चा है तो इसके लिए टेंशन लेने वाली कोई बात नहीं है. आप इस आर्टिकल में दिए जा रहे टिप्स को फॉलो करके बच्चे को आज्ञाकारी बना सकते हैं.
बच्चों को आज्ञाकारी बनाने के टिप्स
इज्जत देना भी जरूरी
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा अपने से बड़ों के साथ इज्जत से पेश आएं. तो इसके लिए पहले खुद उनके साथ प्यार और इज्जत से बात करना जरूरी है. बच्चा वही सीखता है जो उसको अपने आसपास होता हुआ दिखता है. अपने बच्चे को आप जो सिखाना चाहते हैं उसे आप पहले खुद पर आजमाकर देखें.
नियम बनाना जरूरी
अपने बच्चे को आज्ञाकारी बनाने के लिए पहले कुछ नियम बनाकर बच्चे को बताएं कि इन नियमों को जानना जरूरी है. ध्यान रखें कि ये नियम न तो ज्यादा नरम हो और न ही ज्यादा सख्त.
यह भी पढ़ें: आज ही बदल लें अपनी ये आदतें, वरना खराब होगा बच्चे का फ्यूचर
प्यार से समझाएं
बच्चे को अगर कोई बात समझाना है तो आप उस पर गुस्सा नहीं बल्कि प्यार से समझाएं. इसकी वजह है कि प्यार से समझाई गई बातों का बच्चे पर असर पड़ता है, वहीं गुस्सा करने से बच्चा जिद्दी बन जाता है.
इनाम देना जरूरी
आपका बच्चा अगर एक बार में ही आपकी सारी बातें मान रहा है तो फिर उसे इनाम देना तो बिल्कुल भी न भूलें. इससे बच्चे को प्रोत्साहन मिलेगा.
यह भी पढ़ें: इन टिप्स से हंसी-मजाक छोड़कर पढ़ाई में मन लगाएगा आपका बच्चा
यह भी पढ़ें: ये संकेत बताते हैं कि बुरी संगत में है आपका बच्चा
