Rava Pongal Recipe: ब्रेकफास्ट बनाते समय हर किसी के घर में जल्दबाजी रहती है. इसका कारण है कि बच्चे को स्कूल जाना रहता है तो बड़ों को ऑफिस. ऐसे में अगर हम सभी रोजाना फटाफट बनने वाली किसी रेसिपी की तलाश में रहते हैं. हालांकि जल्दी बनने के साथ-साथ स्वाद का भी ख्याल रखना जरूरी होता है. खासकर बच्चों के लिए क्योंकि बच्चे ही स्वाद को लेकर बहुत ज्यादा आनाकानी करते हैं. आज हम आपको लोकप्रिय दक्षिण भारतीय डिश रवा पोंगल बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसका स्वाद बच्चों को खूब पसंद आएगा. इस नए डिश को घर के बाकी लोग भी खूब चाव से खाएंगे. तो चलिए आपको इसकी बहुत ही आसान वाली रेसिपी बताते हैं.
रवा पोंगल बनाने की सामग्री
- ¼ कप मूंग दाल
- 1 कप पानी
- 1 टी स्पून घी
- ½ कप रवा (सूजी)
- 1 कप पानी
- ½ टी स्पून नमक
- 3 टेबल स्पून घी
- 1 टी स्पून जीरा
- 2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
- 1 इंच अदरक (कटा हुआ)
- 1 मिर्च (स्लिट)
- 10 काजू (आधा)
- एक चुटकी हिंग
- कुछ करी पत्तियां
रवा पोंगल बनाने की विधि
- रवा पोंगल बनाने के लिए सबसे पहले प्रेशर कुकर में मूंग दाल को रोस्ट करें.
- फिर इसमें 1 कप पानी और 1 टीस्पून घी डाल दें और मीडियम फ्लेम पर 3 सीटी लगा दें.
- इसके बाद आप तवा पर कम फ्लेम में रवा को रोस्ट कर लें.
- अब आप एक बड़े कड़ाही में प्रेशर में कुक किया मूंग दाल, पानी और नमक डाल कर उबाल लें.
- फिर इसमें रोस्ट किया हुआ रवा डालकर धीरे-धीरे मिलाएं.
यह भी पढ़ें: Besan Bread Toast Recipe: ब्रेकफास्ट में इस आसान रेसिपी से झटपट बना लें स्वादिष्ट बेसन ब्रेड टोस्ट
- पानी के पूरी तरह सूखने और रवा के पकने तक इसे चलाते रहें.
- अब इसको ढक दें और तड़का तैयार होने तक एक तरफ रखें.
- इसके बाद आप घी गर्म करके उसमें जीरा, काली मिर्च, अदरक और मिर्च डाल दे.
- साथ ही इसमें 10 काजू डालें और इसके सुनहरा भूरा होने तक भूनें.
- अब इसमें एक चुटकी हींग और कुछ करी पत्तियां डाल दें.
- फिर रवा-मूंग दाल मिश्रण पर टेम्परिंग डालें और धीरे-धीरे मिला दें.
- जब पोंगल चिकनी हो जाए तो गैस बंद करके नारियल की चटनी के साथ इसका आनंद लें.
यह भी पढ़ें: Onion Cheese Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वाद से भरपूर प्याज चीज पराठा, बहुत आसान है रेसिपी
यह भी पढ़ें: French Toast Recipe: बोरिंग ब्रेकफास्ट को करें बाय-बाय और ट्राई करें फ्रेंच टोस्ट, बच्चे खूब करेंगे पसंद
