Raksha Bandhan Vastu Tips: रक्षाबंधन का दिन सिर्फ भाई की कलाई पर रेशम का धागा बांधने का दिन नहीं होता, बल्कि यह भाई-बहन की वो प्यारी खट्टी-मीठी नोक-झोंक, ढेर सारी मस्ती और बचपन की यादों को दोबारा जीने का सबसे बड़ा मौका भी होता है. जब बहन अपने भाई को राखी बांधती है, तो उसके दिल में बस यही दुआ होती है कि उसका भाई हमेशा सुरक्षित रहे और उसे जीवन की हर सफलता और खुशहाली मिले. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खास दिन की खुशियों और पॉजिटिव एनर्जी को दोगुना भी कर सकते हैं? इसके लिए आपको राखी बांधने से पहले अपने घर में कुछ बेहद आसान और छोटे से बदलाव करने होंगे. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन बदलावों को करते ही आपके घर में इतनी पॉजिटिव एनर्जी भर जाएगी कि देखते ही देखते सुख और समृद्धि अपने आप खिंची चली आएगी. तो चलिए जानते हैं कि राखी बांधने से पहले आपको अपने घर में कौन-से 5 काम जरूर कर लेने चाहिए.
घर के मेन गेट और उत्तर-पूर्व कोने की सफाई
यह बात हम सभी जानते हैं कि जहां पर साफ-सफाई होती है, खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी भी वही पर आती है. यह एक सबसे बड़ी वजह है कि रक्षाबंधन के दिन सुबह उठकर सबसे पहले आपको अपने घर के में गेट की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए. इसके अलावा अपने घर के उत्तर-पूर्व कोने को भी बिल्कुल ही साफ और खाली करके रखें. इस कोने को पूजा-पाठ के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इसे साफ रखने से घर का माहौल एकदम अच्छा और पॉजिटिव रहता है.
ये भी पढ़ें: घर में सब कुछ ठीक होने के बावजूद मन रहता है हर समय बेचैन? इन 5 चीजों को अभी जाकर चेक करें
मेन गेट पर स्वास्तिक और तोरण लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर का मेन गेट ही वह जगह होती है जहां से खुशियां और पॉजिटिव एनर्जी अंदर आती हैं. राखी बांधने का प्रोग्राम शुरू करने से पहले घर के मेन गेट पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण जरूर टांग देना चाहिए. इसके अलावा, दरवाजे के दोनों तरफ सिंदूर से 'स्वास्तिक' का चिह्न भी बनाना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं, तो घर की बुरी नजर उतर जाती है और साथ ही हर तरह की नेगेटिव एनर्जी या नेगेटिव विचार घर के अंदर नहीं आ पाते हैं.
राखी बांधते समय सही दिशा में बैठा जरूरी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य को करते समय सही दिशा में बैठना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब बहन भाई को राखी बांधे, तो भाई का चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार, ये दिशाएं दिमाग को शांत रखती हैं और तरक्की लाती हैं. वहीं, बहन का चेहरा पश्चिम दिशा की तरफ हो सकता है. बस इस बात का खास ख्याल रखें कि भाई की पीठ कभी भी दक्षिण दिशा की तरफ न हो.
ये भी पढ़ें: सुबह किचन में सबसे पहले किस चीज की सफाई करनी चाहिए? गैस, स्लैब या फिर सिंक में कौन आता है पहले? यहां जानें सही क्रम
पूजा की थाली को सही तरीके से तैयार करें
आप राखी बांधते समय जिस थाली का इस्तेमाल कर रही हैं, वह बहुत ही खास होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस थाली में सिर्फ उन्हीं चीजों को रखना चाहिए जिन्हें शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, इस थाली में रोली, अक्षत, चंदन, दीया, मिठाई और राखी जैसी चीजों का होना ही काफी होता है. इसके अलावा, इस बात का खास ख्याल रखें कि थाली में कोई भी चावल टूटा हुआ न हो, क्योंकि पूजा में टूटे चावल का इस्तेमाल करना अच्छा नहीं माना जाता. पूजा की थाली को घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व हिस्से में ही तैयार करें.
घर से खराब और बेकार सामान बाहर निकालें
किसी भी त्योहार वाले दिन आपके घर का माहौल खुशनुमा हो, इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है. अपने भाई को राखी बांधने से पहले घर में रखा पुराना कबाड़, टूटे-फूटे बर्तन या बंद पड़ी घड़ियों को हटा दें. घर में थोड़ी धूप, अगरबत्ती या रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करें ताकि हवा में अच्छी खुशबू बनी रहे. इसके अलावा, जहां भाई-बहन बैठकर राखी का त्योहार मना रहे हों, वहां पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए. अंधेरे या कम रोशनी वाली जगह पर पूजा-पाठ बिल्कुल नहीं करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: मोरपंख की असली ताकत जानकर रह जाएंगे हैरान, किस्मत और जिंदगी बदलनी है तो इसे घर की इन जगहों पर जरूर रखें
