भक्ति का भाव हो या फिर अपनी सांस्कृतिक विरासत, इन मेहंदी डिजाइन में झलकता है सब कुछ

Raksha Bandhan Mehndi Design: भक्ति का भाव हो या सांस्कृतिक विरासत इन मेहंदी डिजाइनों में सब कुछ झलकता है. सावन का महीना हरियाली, भक्ति और सौंदर्य का प्रतीक है. इस दौरान महिलाएं हरे वस्त्र पहनती हैं, चूड़ियां सजाती हैं और हाथों पर मेहंदी रचाती हैं. इस लेख में हम लाए हैं कुछ ऐसे अनोखे और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स जो आपको पारंपरिकता और आधुनिकता दोनों का संगम देंगे.

Raksha Bandhan Mehndi Design: सावन का महीना हरियाली, भक्ति और सांस्कृतिक सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है. इस समय चारों ओर हरियाली छा जाती है और वातावरण में भक्ति की खुशबू भर जाती है. भगवान शिव का प्रिय यह महीना, श्रद्धालुओं के लिए आस्था और महिलाओं के लिए श्रृंगार का अवसर होता है. हरे रंग के वस्त्र, चूड़ियां और खास तौर पर मेहंदी इस महीने के प्रमुख प्रतीक होते हैं. ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस लेकर आए हैं, जो इस सावन को और भी यादगार बना देंगे.

राधा-कृष्ण मेहंदी डिजाइन

यह डिजाइन सिर्फ एक श्रृंगार नहीं, बल्कि श्री राधा-कृष्ण की अमर प्रेमगाथा को दर्शाता है. इसमें कृष्ण की शांति और राधा की सौम्यता इतनी खूबसूरती से उकेरी जाती है कि यह मेहंदी खुद-ब-खुद एक कथा कहती है.

Pic Credit- Chatgpt

Also Read: Raksha Bandhan Mehndi Design: राखी के दिन को बनाएं यादगार, इन यूनिक मेहंदी डिज़ाइनों के साथ

मुंबई से चेन्नई तक

मुंबई की भागदौड़ और चेन्नई की आध्यात्मिकता को एक ही मेहंदी डिज़ाइन में समाहित करना, इसे बेहद खास बनाता है. यह उन लोगों के लिए है जो सांस्कृतिक विविधता को सजना पसंद करते हैं.

Pic Credit- Instagram

शिव-पार्वती विवाह डिजाइन

भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह को समर्पित यह डिजाइन पवित्रता, धैर्य और संतुलन का प्रतीक है. हर स्ट्रोक में भक्ति और शक्ति का सुंदर मेल देखने को मिलता है.

Pic Credit- Chatgpt

सिंपल मेहंदी डिजाइन

यदि आप मेहंदी लगाने की शुरुआत कर रही हैं तो सिंपल डिजाइन आपके लिए सबसे बेहतर है. छोटी-छोटी रेखाएं, बिंदु और घुमावदार आकृतियां न केवल सुंदर लगती हैं, बल्कि अभ्यास के लिए भी आदर्श हैं.

Pic Credit- Pinterest

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

हथेली से लेकर कोहनी या बांह तक फैले फुल हैंड डिजाइन पारंपरिक अवसरों के लिए बेहद लोकप्रिय हैं. इनमें समय और धैर्य दोनों की जरूरत होती है, लेकिन इसका परिणाम देखने लायक होता है.

Pic Credit- Pinterest

थंब मेहंदी डिजाइन

अंगूठे के लिए बने ये डिजाइन छोटे लेकिन आकर्षक होते हैं. पत्तियों की लहरें, फूलों की आकृतियां और बारीक रेखाएं इसे खास बनाती हैं.

Pic Credit- Meta AI

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

हाथ के पीछे के हिस्से पर बनने वाले डिजाइन आजकल बहुत ट्रेंड में हैं. ये मॉडर्न और पारंपरिक दोनों तरह की पोशाकों के साथ अच्छे लगते हैं.

Pic Credit- Meta AI

फिंगर मेहंदी डिजाइन

उंगलियों को सजाने वाले ये डिजाइन बेहद रचनात्मक होते हैं. फूल, पत्तियां, बेलें और ज्योमेट्रिक आकृतियां इसमें जान डाल देती हैं.

Pic Credit- Meta AI

Also Read: Simple Raksha Bandhan Mehndi Design: 5 मिनट में बनाएं ये 10 आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >