Rajma Recipe Ideas: राजमा को आमतौर पर उत्तर भारत में बड़े चाव से खाया जाता है. अगर आप भी राजमा का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट और आसान डिश बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ क्रिएटिव और मजेदार राजमा रेसिपी आइडियाज देंगे, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.
राजमा मसाला बनाएं
राजमा से आप टेस्टी राजमा मसाला बना सकते हैं. राजमा को भिगो दें. इसे आप उबाल लें. कड़ाही में तेल गर्म करके प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट और मसाले भूनें. उबले हुए राजमा और टमाटर डालकर धीमी आंच पर पका लें. ऊपर से गरम मसाला और धनिया पत्ती डाल दें.
राजमा टिक्की बनाएं
स्नैक्स में आप राजमा टिक्की को बना सकते हैं. उबले हुए राजमा को मसलकर एक बाउल में लें. इसमें उबला आलू, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें. मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्की बना लें. तवा या फ्राइंग पैन में थोड़ा तेल डालकर टिक्की को दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंक लें. गरमागरम राजमा टिक्की को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
राजमा पुलाव बनाएं
आप आसानी से राजमा पुलाव को बना सकते हैं. राजमा को रातभर पानी में भिगोकर उबाल लें. चावल को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें. पैन में तेल गर्म करके जीरा, खड़े गरम मसाले, प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट भूनें. टमाटर और मसाले डालकर ग्रेवी तैयार करें और उबले राजमा मिलाएं. इसमें चावल को मिला लें. पानी डालें और धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक चावल नरम होने तक पका लें.
राजमा चाट बनाएं
आपका कुछ स्पाइसी खाने का मन है तो राजमा चाट बनाएं. उबले हुए राजमा को अच्छे से छान लें. इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च मिला लें. चाट मसाला, नमक और नींबू का रस डालकर मिक्स करें. ऊपर से हरा धनिया और भुना जीरा पाउडर छिड़कें. पापड़ी या सेव के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा
