चाहती हैं कि आपकी मेहंदी दिखे सबसे हटके? तो ट्राई करें ये राजस्थानी डिजाइन

चाहती हैं सबसे हटके और शाही मेहंदी लुक? जरूर ट्राई करें ये लेटेस्ट राजस्थानी मेहंदी डिजाइंस.

Rajasthani Mehndi Design: मेहंदी सिर्फ एक पारंपरिक रस्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और खूबसूरती का अहम हिस्सा है. शादी, तीज, करवा चौथ, हरियाली तीज, गणगौर या किसी भी खास मौके पर महिलाओं की पहली पसंद मेहंदी ही होती है. अगर आप इस बार कुछ अलग और रॉयल लुक चाहती हैं, तो राजस्थानी मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.

इसकी बारीक कारीगरी और ट्रेडिशनल पैटर्न हाथों की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देते हैं. आइए जानते हैं कि राजस्थानी मेहंदी डिजाइन की क्या खासियत है और इसमें कौन-कौन से डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं. 

राजस्थानी मेहंदी डिजाइन की खासियत

राजस्थानी मेहंदी अपनी बारीक डिटेलिंग और भरे हुए पैटर्न के लिए जानी जाती है. इसमें हाथ का लगभग हर हिस्सा मेहंदी से कवर किया जाता है, जिससे डिजाइनबहुत अट्रैक्टिव और रॉयल दिखाई देता है. इस स्टाइल में ट्रेडिशनल कल्चर और मॉडर्न डिजाइन का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है. 

दूल्हा-दुल्हन वाली मेहंदी (Rajasthani Mehndi Design)

राजस्थानी ब्राइडल मेहंदी की सबसे बड़ी पहचान दूल्हा-दुल्हन डिजाइन होती है. हथेलियों पर दूल्हा और दुल्हन की तस्वीर बनाई जाती है, जो शादी की मेहंदी को खास और यादगार बना देती है. यह डिजाइन आज भी दुल्हनों के बीच काफी पॉपुलर है. 

PC: Social Media

मोर और हाथी वाले डिजाइन

राजस्थान की संस्कृति में मोर और हाथी का विशेष महत्व है. इसलिए राजस्थानी मेहंदी में इन दोनों आकृतियों का खूब इस्तेमाल किया जाता है. मोर सुंदरता और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है, जबकि हाथी शाही ठाठ और समृद्धि को दर्शाता है. 

PC: Facebook

जाली और फूलों वाले पैटर्न (Rajasthani Mehndi Design)

अगर आपको बारीक और एलिगेंट डिजाइन पसंद हैं, तो जाली, बेल और फूलों वाले पैटर्न अच्छे ऑप्शन  हैं,. ये डिजाइन हाथों को भरा और अट्रैक्टिव लुक देते हैं. इन्हें शादी के अलावा तीज, करवा चौथ और अन्य त्योहारों पर भी खूब पसंद किया जाता है. 

PC: Social Media

कलाई तक फुल कवरेज डिजाइन

राजस्थानी मेहंदी में सिर्फ हथेली ही नहीं, बल्कि कलाई और कई बार कोहनी तक मेहंदी लगाई जाती है. इससे पूरा लुक बेहद रॉयल और ट्रेडिशनल नजर आता है. दुल्हनों के लिए यह स्टाइल (Rajasthani Mehndi Design) सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. 

PC: Social Media

राजस्थानी मेहंदी को गहरा रचाने के आसान टिप्स

मेहंदी लगाने के बाद उसे कम से कम 6 से 8 घंटे तक हाथों पर लगा रहने दें. मेहंदी सूखने के बाद उस पर नींबू और चीनी का हल्का मिश्रण लगा सकते हैं. मेहंदी हटाने के लिए पानी की बजाय सरसों या नारियल का तेल इस्तेमाल करें. इससे रंग ज्यादा गहरा और लंबे समय तक टिक सकता है. 

यह भी पढ़ें: फ्रंट हैंड के लिए बेस्ट हैं ये सिंपल मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत लुक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >