फटाफट बनाएं राजस्थानी प्याज की सब्जी, शेफ श्रेया अग्रवाल ने बताई रेसिपी

कई बार ऐसा होता है कि घर में हरी सब्जियां खत्म हो जाती हैं और समझ नहीं आता कि जल्दी में क्या बनाया जाए? ऐसे में आप ये राजस्थानी प्याज की सब्जी बना सकते हैं. राजस्थानी प्याज की सब्जी बनाने की रेसिपी शेफ श्रेया अग्रवाल ने इंस्टाग्राम अकाउंट @ohcheatday पर शेयर की है.

ऑफिस से थके-हारे आए हों या सुबह काम पर जाना हो तो किचन में घंटों खड़े होकर खाना बनाना मुश्किल लगता है. ऐसे टाइम में ऐसी रेसिपी की तलाश होती है जो कम समय में तैयार हो जाए और स्वाद में भी किसी तरह की कमी न हो. अगर आप भी ऐसी ही रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो ये राजस्थानी स्टाइल प्याज की सब्जी एक अच्छा ऑप्शन है. सिर्फ कुछ मसालों और प्याज से बनने वाली ये सब्जी मिनटों में तैयार हो जाती है. आप रोटी या पराठे के साथ इसे खा सकते हैं. आप भी 5 मिनट में राजस्थानी प्याज की सब्जी तैयार करना चाहते हैं तो शेफ श्रेया अग्रवाल की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. 

प्याज की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • प्याज- 3 स्लाइस किए हुए
  • जीरा- एक चौथाई छोटा चम्मच
  • राई- एक चौथाई छोटा चम्मच
  • कलौंजी- एक चौथाई छोटा चम्मच
  • तेल- 1 चम्मच  
  • हींग- चुटकी भर 
  • सौंफ- एक चौथाई छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार 
  • हल्दी- एक चौथाई छोटा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर- छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई 

प्याज की सब्जी को कैसे तैयार करें?

  • प्याज की सब्जी बनाने के लिए एक पैन में तेल डालकर गर्म करें. 
  • इसमें आप जीरा, राई, कलौंजी, हींग और सौंफ को डाल दें. 
  • अब आप इसमें कटे हुए प्याज को डाल दें. फिर नमक और हल्दी को डाल दें. 
  • प्याज को ढककर 2-3 मिनट सॉफ्ट होने तक पका लें. जब ये हल्का ब्राउन होने लगे तब आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और अमचूर पाउडर को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. 
  • धनिया पत्ती को डाल दें और थोड़ी देर तक पका लें. इस तरह से आसानी से आप प्याज की सब्जी को बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: गर्मियों में फ्रेशनेस देगी पाकिस्तान की फेमस ठंडी-ठंडी गुलाब लस्सी

यह भी पढ़ें: रिफ्रेशिंग पाइनएप्पल-केल स्मूदी: थकान मिटाए, इम्युनिटी बढ़ाए और दे इंस्टेंट ग्लो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >