Oats Khichdi Recipe: पूरे दिन की थकावट के बाद डिनर में क्या बनाएं इस बात की अब चिंता नहीं, मिनटों में इस तरह तैयार करें ओट्स खिचड़ी

Oats Khichdi Recipe: अगर आप डिनर में कुछ हल्का और हेल्दी बनाना चाहती है तो इसके लिए ओट्स खिचड़ी के जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. इसे बनाना काफी ज्यादा आसान होता है और यह डिश सभी को पसंद भी काफी ज्यादा आती है.

Oats Khichdi Recipe: अगर आप एक हेल्दी, हल्का और जल्दी बनने वाला डिनर ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो ओट्स खिचड़ी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं या फिर रात में कुछ हल्का और आसानी से पचने वाला खाना चाहते हैं. ओट्स फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं और जब इसमें सब्ज़ियों का तड़का लग जाता है तो यह स्वाद और न्यूट्रिशन दोनों के मामले में बेहतरीन बन जाती है. यह एक ऐसी डिश है जो बच्चों के साथ ही बड़ों को भी काफी ज्यादा पसंद आती है. तो चलिए जानते हैं ओट्स खिचड़ी की रेसिपी विस्तार से.

ओट्स खिचड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • ओट्स – 1 कप
  • मूंग दाल – आधा कप धुली हुई
  • पानी – 3 से 4 कप
  • प्याज़ – 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • गाजर – आधा कप कटी हुई
  • शिमला मिर्च – एक चौथाई कप कटी हुई
  • हरी मटर – एक चौथाई कप कप
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • हींग – एक चुटकी
  • नमक – स्वादानुसार
  • घी या तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

ये भी पढ़ें: Makhana Chivda Recipe: स्कूल की तैयारियों के बीच अब ब्रेकफास्ट की नहीं रहेगी कोई टेंशन, मिनटों में बनाएं मखाना चिवड़ा

ये भी पढ़ें: Suji Cupcake Recipe: न मैदे और न ही पड़ेगी अंडे की जरूरत, इस तरह मिनटों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी सूजी कपकेक

ओट्स खिचड़ी बनाने की विधि

  • सबसे पहले मूंग दाल को 15 से 20 मिनट के लिए भिगो दें. ऐसा करने से दाल जल्दी पक जाएगी और खिचड़ी का स्वाद भी अच्छा आएगा.
  • इसके बाद गाजर, शिमला मिर्च, हरी मटर और अन्य मनपसंद सब्ज़ियों को बारीक काट लें.
  • एक पैन में थोड़ा सा घी या तेल गर्म करें और उसमें ओट्स डालकर 2 से 3 मिनट तक हल्का सा भून लें. इससे ओट्स का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं.
  • एक कुकर या गहरे बर्तन में घी गर्म करें, उसमें जीरा, हींग, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें. अब प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब टमाटर, गाजर, मटर और शिमला मिर्च डालें और साथ ही हल्दी और नमक भी डाल दें. अब सब्जियों को 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
  • अब इसमें भीगी हुई मूंग दाल और भुने हुए ओट्स डालें और 3 से 4 कप पानी डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • अगर आप कुकर में बना रहे हैं, तो 2 सीटी आने तक पकाएं और अगर खुले बर्तन में बना रहे हैं, तो ढककर 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं जब तक दाल और ओट्स पूरी तरह से गल न जाएं.
  • पकने के बाद ऊपर से हरा धनिया डालें और गर्मागर्म ओट्स खिचड़ी को दही, अचार या पापड़ के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Cheese Suji Toast Recipe: सुबह के नाश्ते या शाम की भूख को मिटाने के लिए मिनटों में बनाएं सुपर डिलीशियस चीज सूजी टोस्ट, जानें आसान रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >