Suji Pizza Toast Recipe: 15 मिनट में तैयार करें बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी स्नैक, यहां जानें सूजी पिज्जा टोस्ट बनाने की सबसे आसान रेसिपी

Suji Pizza Toast Recipe: सूजी, दही और सब्जियों से बना यह झटपट बनने वाला हेल्दी टोस्ट बच्चों और बड़ों के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट, स्नैक या फिर टिफिन है. यह डिश पिज्जा जैसा टेस्टी होने के बाद भी काफी ज्यादा हेल्दी है.

Suji Pizza Toast Recipe: अगर आप कुछ टेस्टी, झटपट और हेल्दी खाने का मन बना रहे हैं तो सूजी पिज्जा टोस्ट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह एक ऐसी डिश है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आती है. खास बात ये है कि इसे बिना ओवन के भी तवे पर आसानी से बनाया जा सकता है. अगर आप अपने बच्चे को नाश्ते में या फिर टिफिन में कुछ हेल्दी देना चाहते हैं तो भी यह डिश आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकते हैं. तो चलिए जानते हैं सूजी पिज्जा टोस्ट की आसान रेसिपी.

सूजी पिज्जा टोस्ट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • दही – आधा कप
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • कटी हुई शिमला मिर्च – एक चौथाई कप
  • कटी हुई प्याज – एक चौथाई कप
  • कटी हुई टमाटर – एक चौथाई कप
  • कटी हुई हरी मिर्च – 1
  • स्वीट कॉर्न – 2 टेबल स्पून या इच्छानुसार
  • कटा हुआ हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
  • चिली फ्लेक्स – आधा टीस्पून
  • मिक्स हर्ब्स – आधा टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • इनो या बेकिंग सोडा – आधा टीस्पून
  • चीज – आवश्यकतानुसार
  • ब्रेड स्लाइस – 4 से 6
  • बटर/तेल – सेकने के लिए

ये भी पढ़ें: Suji Sandwich Recipe: टिफिन में हर दिन मचेगा धमाल! ब्रेड नहीं सूजी से बनाएं बच्चों का फेवरेट सैंडविच

ये भी पढ़ें: Suji Appe Recipe: बच्चों के लिए शाम के नाश्ते को बनाएं हेल्दी और टेस्टी, इस तरह बिना ऑइल मिनटों में तैयार करें सूजी अप्पे

सूजी पिज्जा टोस्ट बनाने की विधि

  • एक बड़े बाउल में सूजी और दही को मिलाएं. अब जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक स्मूद और गाढ़ा बैटर बना लें. अब तैयार किये गए बैटर को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
  • इसके बाद बैटर में कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, कॉर्न, हरा धनिया, नमक, चिली फ्लेक्स और मिक्स हर्ब्स डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • बैटर में अंत में इनो या बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें. जब आप ऐसा करते हैं तो टोस्ट हल्के और फूले-फूले बनते हैं.
  • अब ब्रेड स्लाइस लें और एक साइड पर तैयार बैटर को चम्मच की मदद से अच्छी तरह फैलाएं. अब ऊपर से थोड़ी सी चीज कद्दूकस करके डालें.
  • एक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा बटर या तेल लगाएं. अब ब्रेड को बैटर वाली साइड नीचे की तरफ रखते हुए तवे पर रखें और धीमी आंच पर टोस्ट करें. जब यह साइड गोल्डन ब्राउन और कुरकुरी हो जाए तो पलट दें और दूसरी साइड को भी हल्का टोस्ट करें.
  • तैयार टोस्ट को टोमैटो सॉस, मिंट चटनी या मेयोनीज़ के साथ गरमागरम सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Suji Malpua Recipe: मेहनत और सामग्री कम लेकिन स्वाद में उतना ही जबरदस्त, इस तरह आसानी से घर पर बनाएं सूजी का मालपुआ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >