Rice Uttapam Recipe: बचे हुए चावल से बनाएं सॉफ्ट और क्रिस्पी उत्तपम, नाश्ते से लेकर बच्चों की टिफिन के लिए परफेक्ट ऑप्शन

Rice Uttapam Recipe: अगर लंच के बाद चावल बच जाए तो आप उसका इस्तेमाल उत्तपम बनाने के लिए कर सकते हैं. राइस उत्तपम को बनाना काफी ज्यादा आसान होता है क्योंकि इसके लिए आपको ज्यादा तैयारी नहीं करनी पड़ती. इसका क्रिस्पी और सॉफ्ट टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक को काफी पसंद आता है.

Rice Uttapam Recipe: हर दिन नाश्ते में एक ही तरह की चीजें खाना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है. जब एक ही तरह की चीजें रोज खाने को मिलती है तो हम बोर हो जाते हैं और कुछ नए की तलाश करने लगते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं जिन्हें नाश्ते में कुछ यूनिक और टेस्टी ट्राई करना है तो राइस उत्तपम आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है. यह ट्रेडिशनल उत्तपम का ही आसान और जल्दी बनने वाला वर्जन है जिसे आप काफी आसानी से बचे हुए चावल से ही बना सकते हैं. इसे तैयार करने के लिए आपको दाल और चावल को अलग से भिगोने की जरूरत नहीं पड़ती है. जब आप इसकी पहली बाईट लेते हैं तो आपको कई तरह के फ्लेवर्स का एहसास होता है जो आपको एक परफेक्ट साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट का मजा देते हैं. इस डिश की खासियत होती है कि यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से काफी ज्यादा सॉफ्ट होता है. तो चलिए जानते हैं राइस उत्तपम बनाने की आसान रेसिपी.

राइस उत्तपम बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पका हुआ चावल – 1 कप
  • सूजी – आधा कप
  • दही – आधा कप
  • प्याज – 1 मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – आधा कप
  • हरी मिर्च – 1 कटी हुई
  • धनिया पत्ती – दो टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • तेल या घी – सेकने के लिए

यह भी पढ़ें: Patta Gobhi Wrap Momo: मैदा-सूजी आउट, पत्ता गोभी इन! सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें लो कैलरी वाली हेल्दी और चटपटे मोमो

राइस उत्तपम बनाने की आसान रेसिपी

  • राइस उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले बचे हुए चावल को एक मिक्सर जार में डालें और थोड़े पानी के साथ पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें. इसके बाद एक बड़े बाउल में सूजी, दही और यह चावल पेस्ट मिलाएं और इन्हें अच्छी तरह फेंटकर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें ताकि बैटर फूले और सेट हो जाए.
  • राइस उत्तपम की खासियत इसमें पड़ने वाली रंग-बिरंगी सब्जियां होती हैं. इसमें डालने के लिए प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को बारीक काटकर तैयार रखें.
  • सेट किया हुआ बैटर थोड़ा गाढ़ा दिखेगा और अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर इसे डोसा बैटर जैसा गाढ़ा रखें. अब इसमें नमक और आधी कटी सब्जियां मिला दें.
  • इसके बाद तवा या नॉनस्टिक पैन गर्म करें और हल्का तेल लगा लें और बैटर को एक चम्मच से डालकर हल्का सा फैला दें, लेकिन ज्यादा पतला न करें. अब इसके ऊपर से बाकी बची सब्जियां डालें और हल्का दबा दें और धीमी आंच पर तेल डालकर दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेंकें.
  • राइस उत्तपम को नारियल चटनी, टमाटर चटनी या सांभर के साथ गर्मागर्म परोसें.

यह भी पढ़ें: Makhana Aloo Chaat Recipe: हेल्थ के साथ क्रंच का धमाका! शाम के नाश्ते में ट्राई करें मखाना आलू चाट की यह इंस्टेंट रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >