बचे हुए चावल और दही से मिनटों में बनाएं सुपर टेस्टी और क्रिस्पी कटलेट, टिफिन के लिए परफेक्ट रेसिपी

Dahi Chawal Cutlet Recipe: अगर घर में चावल बच गए हैं और रोज-रोज वही स्वाद पसंद नहीं आ रहा, तो दही चावल कटलेट एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह रेसिपी न सिर्फ खाने में क्रिस्पी और लाजवाब होती है, बल्कि ये काफी ज्यादा हेल्दी भी होते है. शाम की चाय, बच्चों के टिफिन या हल्की भूख के लिए इसे जरूर ट्राय करें.

Dahi Chawal Cutlet Recipe: अक्सर ऐसा होता है कि घर पर चावल बच जाते हैं और हमें यह समझ नहीं आता कि आखिर इनका करें क्या. ऐसे में हम इन बचे हुए चावल से या फिर फ्राइड राइस बना लेते हैं या फिर दही डालकर इसे खा लेते हैं. एक या दो बार तक ठीक है लेकिन अगर हमें हर दिन ये खाने को मिले तो हम बोर हो जाते हैं और अंत में बचे हुए चावल को डस्टबिन में फेंकना शुरू कर देते हैं. आज की यह डिश उन सभी के लिए है जो बचे हुए चावल का इस्तेमाल करके कुछ टेस्टी और यूनिक बनाना चाहते हैं. आज हम आपको दही चावल कटलेट बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो सिर्फ टेस्टी नहीं काफी ज्यादा हेल्दी भी होते हैं. इस डिश की सबसे खास बात है कि इसे बनाना काफी आसान होता है और इसमें ज्यादा समय की बर्बादी भी नहीं होती है. आप इसे शाम की चाय के साथ ही नहीं बल्कि बच्चों को टिफिन में देकर स्कूल भेजने के लिए भी तैयार कर सकते हैं.

दही चावल कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • बचे हुए चावल – 1 कप
  • गाढ़ा दही – आधा कप
  • उबला हुआ आलू – 1 मीडियम साइज का अच्छे से मैश किया हुआ
  • बारीक कटा प्याज – 1
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स – 2 से 3 चम्मच
  • तेल – शैलो फ्राई करने के लिए

यह भी पढ़ें: मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे जब घर पर बनेगा पनीर स्लाइस सैंडविच, टिफिन के लिए माओं की नई फेवरेट रेसिपी

दही चावल कटलेट बनाने की रेसिपी

  • दही चावल कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बचे हुए चावल लें और उन्हें हल्का सा मैश कर लें. अब इसमें गाढ़ा दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद इसमें मैश किया हुआ आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें.
  • इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाकर मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें. अब इस मिश्रण को बाइंड करने के लिए इसमें बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स डालें. अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो थोड़ा और बेसन डाल सकते हैं.
  • इसके बाद इस मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट का शेप दें और एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके कटलेट को मीडियम आंच पर शैलो फ्राई करें. कटलेट को पलट-पलट कर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेक लें.
  • गर्मागर्म दही चावल कटलेट को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या इमली की चटनी के साथ परोसें. आप अगर चाहें तो इसे थोड़ा और टेस्टी बनाने के लिए ऊपर से थोड़ा चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं.

 यह भी पढ़ें: Palak Corn Kofta Recipe: बिना डीप फ्राई मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पालक कॉर्न कोफ्ता, लंच और डिनर के लिए परफेक्ट रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >