नाश्ते में बनाएं चटपटा प्याज पराठा, ट्राई करें क्रिएटर रूपम की रेसिपी

अगर आप भी तरह-तरह के पराठे बनाने और खाने का शौक रखते हैं तो मसालेदार प्याज पराठा को जरूर बनाएं. आइए जानते हैं प्याज पराठा को तैयार करने की विधि.

वीकेंड की सुबह आप भी नाश्ते में कुछ टेस्टी रेसिपी बनाने का सोच रहे हैं तो प्याज पराठा को ट्राई कर सकते हैं. मसालेदार प्याज की स्टफिंग से बना ये पराठा खाने में स्वादिष्ट लगता है. प्याज पराठा को आप आसानी से बना सकते हैं. इसे आप दही या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको प्याज पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे जिसे @cookwithrupamsehtya इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. 

प्याज पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • प्याज 
  • तेल 
  • जीरा 
  • हींग 
  • सौंफ 
  • धनिया पाउडर 
  • अदरक 
  • हरी मिर्च 
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक 
  • हल्दी पाउडर 
  • नींबू का रस 
  • बेसन 
  • कलौंजी
  • धनिया पाउडर 
  • कसूरी मेथी 

प्याज पराठा को कैसे तैयार करें?

  • प्याज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले पैन में आप थोड़ा सा तेल डाल दें. इसमें आप हींग, आधा छोटा चम्मच जीरा और 1 चम्मच क्रश किया हुआ सौंफ और धनिया को डाल दें. इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ अदरक को डाल दें. 
  • फिर 4 लंबे कटे हुए प्याज को डाल दें. इसे 2-3 मिनट तक भूनें. इसके बाद 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च,  पाउडर, 1 छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच हल्दी और आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर को डाल दें. 
  • अब इसमें आधा कप बेसन और थोड़ा सा नींबू का रस को मिला दें. इसके बाद कसूरी मेथी और धनिया पत्ती को डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • इस बात का ध्यान रखें कि मसाला गीला नहीं होना चाहिए. 
  • अब पराठा बनाने के लिए आटा गूंथ लें. आटा से थोड़ा हिस्सा लेकर लोई बना लें. इसे गोल बेल लें. रोटी पर घी लगा लें. ऊपर में प्याज का मसाला डाल दें. इसके ऊपर एक और रोटी ढक दें. इसके बाद आप रोटी को 3-4 भागों में लम्बाई में काट लें. 
  • हर एक भाग को रोल कर लें और गोल करके चिपटा कर दें. एक रोल को लें और इसपर धनिया पत्ती और कलौंजी लगाकर बेल लें. 
  • तवा पर पराठा को डालें और दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सेंक लें. 

यह भी पढ़ें: गर्मियों में फ्रेशनेस देगी पाकिस्तान की फेमस ठंडी-ठंडी गुलाब लस्सी

यह भी पढ़ें: रिफ्रेशिंग पाइनएप्पल-केल स्मूदी: थकान मिटाए, इम्युनिटी बढ़ाए और दे इंस्टेंट ग्लो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >