Viral: नौकरी छोड़ने का हौसला देख सोशल मीडिया पर छाया Pune का सेल्स एक्जीक्यूटिव

Viral: इस वीडियो में नौकरी छोड़ने वाले अनिकेत अपनी नौकरी को लेकर नाखुशी जता रहे हैं. वह कहते हैं कि कंपनी को मैंने 3 साल दिए लेकिन उनकी सैलरी मामूल रूप से ही बढ़ाई गई.

Viral: पुणे में एक सेल्स एक्जीक्यूटिव सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो रहा है. वह सुर्खियों में तब आया जब उसने नौकरी छोड़ने का फैसला किया. आप यह सुनकर हैरान होंगे कि नौकरी छोड़ने पर कोई कैसे लोकप्रिय हो सकता है. यह तो आम बात है. लेकिन उस सेल्स एक्जीक्यूटिव ने जिस तरह से कंपनी में अपना अंतिम दिन का जश्न मनाया, वह सबका ध्यान उस ओर आकर्षित करने वाला है. वह जब दफ्तर से निकला तो ढोल-नगाड़े पर जबर्दस्त डांस किया. इसका वीडियो वायरल हो गया है.

यह पोस्ट उसके मित्र अनीश भगत ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में नौकरी छोड़ने वाले अनिकेत अपनी नौकरी को लेकर नाखुशी जता रहे हैं. वह कहते हैं कि कंपनी को मैंने 3 साल दिए लेकिन उनकी सैलरी मामूल रूप से ही बढ़ाई गई. बॉस भी उसकी काफी बेइज्जती करते थे. अनिकेत जाहिर करते हैं कि एक मिडल क्लास परिवार के लड़के के लिए नौकरी छोड़ना का फैसला लेना काफी कठिन होता है.

Also Read: Viral Video: अंडे उबालने का ये स्मार्ट तरीका नहीं जानते होंगे आप, देखकर हो जाएंगे हैरान

अनिकेत जब ऑफिस से निकलने वाले थे तो भगत अपने दूसरे दोस्तों के साथ वहां पहुंचे. उस समय उनके साथ ढोल वाले भी थे. जैसे ही उसके मैनेजर दफ्तर से बाहर आए तो अनिकेत ने हाथ हिलाया और कहा-सॉरी सर, बाय-बाय. फिर नाचने लगा.

भगत ने पोस्ट में अनिकेत के जीवन के बारे में भी बताया है. अनिकेत जब छोटे थे, तब उनके पिता की मौत हो गई. इससे उन्हें कम उम्र में ही Hardship झेलनी पड़ी. अनिकेत के सपनों के बारे में भगत ने लिखा है कि वह फिटनेस ट्रेनर बनना चाहते हैं. भगत के 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जिनसे उन्होंने इल्तजा की है कि अगर उन्हें फिटनेस ट्रेनर की जरूरत है तो अनिकेत से संपर्क कर सकते हैं.

Also Read: Viral Video: भविष्य में इंसानों की जगह लेंगे रोबोट्स? यहां है जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >