Parenting Tips: हंसता-खेलता और कॉन्फिडेंस से भरा होगा बच्चे का पूरा दिन, स्कूल जाने से पहले हर पैरेंट जरूर करें ये 5 काम

Parenting Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का दिन हंसी-खुशी और कॉन्फिडेंस से भरा हो तो ऐसे में आपको हर सुबह उन्हें स्कूल भेजने से पहले ये 5 काम जरूर करने चाहिए.

Parenting Tips: बचपन की सही शुरुआत ही आने वाले जीवन के लिए एक मजबूत नींव की तरह होती है. जिस तरह पूरा दिन कैसा होगा इस बात की शुरुआत सुबह से होती है. खासकर बच्चों के लिए उनका पूरा दिन कैसा बीतेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनकी सुबह कैसी बीती है. जब बच्चे स्कूल जाते हैं, तो उनका दिन कैसा बीतेगा, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि सुबह उनके साथ कैसा बर्ताव हुआ? उन्होंने क्या महसूस किया? और घर से निकलते समय उनका मूड कैसा था? अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा स्कूल में खुश रहे, कॉन्फिडेंस से भरा हो और कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहे, तो सुबह के कुछ मिनट उसके साथ सही तरह से बिताना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं वो 5 जरूरी बातें जो हर माता-पिता को स्कूल जाने से पहले अपने बच्चे के साथ जरूर करनी चाहिए.

प्यार से करें दिन की शुरुआत

सुबह-सुबह बच्चे को गुस्से या डांट से नहीं, बल्कि प्यार और चेहरे पर मुस्कान के साथ उठाएं. एक हल्का सा गले लगाना या माथे पर किस करना बच्चे को सिक्योरिटी और अपनापन देता है. इससे उसका दिन पॉजिटिव एनर्जी से भर जाता है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: क्या आपको अपने बच्चे को देना चाहिए पॉकेट मनी? फायदे और नुकसान जानकर लें सही फैसला

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: खुद होमवर्क करने बैठ जाएगा बच्चा और पढ़ाई भी करेगा मन लगाकर, ये सीक्रेट टिप्स बच्चे के अंदर जगाएंगे दिलचस्पी

बच्चे से पूछें उसकी तैयारी के बारे में

स्कूल बैग, यूनिफॉर्म और होमवर्क ये सभी चीजें तैयार हैं या नहीं, यह पूछने का तरीका आर्डर देने वाला न हो. प्यार से पूछें, “तुम्हारा टिफिन तैयार है? आज स्कूल में क्या खास है?” इससे बच्चा आपसे खुलकर बात करता है और उसे लगेगा कि उसकी बातों को अहमियत दी जा रही है.

जरूर कहें एक मोटिवेशनल बात

बच्चों को हर दिन एक पॉजिटिव लाइन कहें, जैसे कि, “तुम कर सकते हो”, “आज बहुत मजा आएगा स्कूल में”,“तुम्हारी स्माइल सबसे प्यारी है”, इस तरह की बातें बच्चे के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उसे अंदर से मजबूत बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: क्या होगा जब आप अपने बच्चों को पहनाने लगेंगे चांदी? जानें चौंकाने वाले फायदे

एक साथ ब्रेकफास्ट करें

अगर समय की कमी ना हो तो कोशिश करें कि आप अपने बच्चे के साथ बैठकर ब्रेकफास्ट करें. यह एक बहुत अच्छा बॉन्डिंग टाइम होता है. इस दौरान हल्की-फुल्की बातचीत भी हो सकती है जो बच्चे के मूड को अच्छा बनाती है.

गुडबाय बोलने का तरीका खास बनाएं

जब बच्चा स्कूल के लिए निकलता है, तो उसे सिर्फ “जाओ” कहकर ना भेजें. एक खास तरीका अपनाएं जैसे कि हग करना, हाथ मिलाना या “लव यू, हैव फन” कहना. इससे बच्चे को एक पॉजिटिव एनर्जी मिलती है और वह खुश होकर स्कूल जाता है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: हर सुबह स्कूल जाने के लिए खुद उठकर तैयार होगा आपका बच्चा, पेरेंट्स को नहीं करनी पड़ेगी मेहनत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >