घर पर बनाएं 4 टेस्टी पिज्जा, ट्राई करें ये आइडियाज

Pizza Recipes Ideas: आप घर पर ही रोटी, ब्रेड या पिज्जा बेस से आसानी से टेस्टी पिज्जा बना सकते हैं. यहां दिए गए कुछ टेस्टी पिज्जा रेसिपीज को आप ट्राई कर सकते हैं.

Pizza Recipes Ideas: क्या आपके भी घर में पिज्जा का नाम सुनते ही बच्चे खुशी से नाचने लगते हैं? तो ये आर्टिकल आपके काम का है. बाजार से पिज्जा खिलाने के बजाय आप घर पर ही बच्चों से लेकर बड़ों के लिए पिज्जा तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल से आप 4 टेस्टी पिज्जा रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

कॉर्न चीज पिज्जा 

 कॉर्न चीज पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले पिज्जा बेस लें और उस पर पिज्जा सॉस अच्छी तरह फैला दें. अब उबले हुए स्वीट कॉर्न ऊपर डालें और उसके ऊपर भरपूर मात्रा में मोजरेला डालें. इसके बाद थोड़ा चिली फ्लेक्स और ओरिगेनो भी डाल दें. इसे ओवन या तवे पर ढककर तब तक पकाएं जब तक चीज अच्छी तरह पिघल न जाए, फिर गरम-गरम सर्व करें. 

मशरूम पिज्जा 

मशरूम पिज्जा बनाने के लिए कटा हुआ मशरूम और प्याज को पहले हल्का सा तेल में भून लें. इसके बाद पिज्जा बेस पर सॉस लगाएं और ऊपर से भुना हुआ मशरूम-प्याज डालें. फिर उस पर चीज फैलाएं और ओवन या तवे पर पकाएं जब तक चीज पिघलकर हल्का गोल्डन न हो जाए. इसे आप सर्व करें. 

ब्रेड पिज्जा 

ब्रेड पिज्जा एक झटपट बनने वाली रेसिपी है. इसके लिए ब्रेड स्लाइस लें और उस पर पिज्जा सॉस या केचप लगाएं. फिर बारीक कटी सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें और ऊपर से चीज रखें. अब इसे तवे पर ढककर धीमी आंच पर 5–7 मिनट तक पकाएं जब तक चीज पिघल न जाए. 

रोटी पिज्जा 

रोटी पिज्जा आप बची हुई रोटियों से तैयार कर सकते हैं. इसके लिए रोटी को तवे पर रखें और उस पर सॉस या केचप लगाएं. फिर अपनी पसंद की सब्जियां डालें और ऊपर से चीज फैलाएं. अब इसे ढककर धीमी आंच पर पकाएं. ये पिज्जा बच्चों को टिफिन में देने के लिए भी अच्छा आइडिया है. 

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

यह भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >