Personality Traits: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा हो जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करता हो. व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक आज के समय में सबसे ज्यादा पॉपुलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स हैं, जिनपर आपको करोड़ों की संख्या में यूजर्स देखने को मिल जाएंगे. जब भी हम इस तरह के किसी प्लैटफॉर्म पर साइन-अप करते हैं, तो सबसे पहले इसपर अपनी प्रोफाइल पिक्चर यानी कि 'DP' लगाने को कहा जाता है, ताकि आपके जानने वाले आपसे आसानी से कनेक्ट कर पाएं. यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं होती है, बल्कि यह कहीं न कहीं यह भी बताती है कि आप अंदर से कैसे इंसान हैं. अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने कुछ ऐसे लोगों को जरूर नोटिस किया होगा जो हर दूसरे-तीसरे दिन अपनी DP बदलते रहते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी यह DP सालों-साल तक एक ही लगी रहती है. साइकोलॉजी की अगर मानें तो जो लोग लंबे समय तक अपनी DP को नहीं बदलते हैं, उनकी पर्सनालिटी, सोचने का तरीका और रहन-सहन आम लोगों से काफी अलग होता है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में आते हैं, या फिर किसी ऐसे को जानते हैं जो कि सालों-साल अपनी DP नहीं बदलते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको बिल्कुल ही आसान शब्दों में समझाने वाले हैं कि इन लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है और यह उनकी किन आदतों की तरफ इशारा करती है.
सच्चे और भरोसेमंद दोस्त होते हैं ये लोग
साइकोलॉजी के अनुसार जो लोग सालों तक अपनी DP नहीं बदलते हैं, उनकी सबसे बड़ी खूबी होती है कि वे लोग स्वभाव से काफी वफादार होते हैं. ये लोग कभी भी किसी रिश्ते को मजाक में नहीं लेते हैं. चाहे रिश्ता दोस्ती का हो या फिर प्यार का, ये लोग जिस रिश्ते से भी जुड़ते हैं, अपने पूरे दिल से जुड़ते हैं. इन लोगों का मन बार-बार नहीं बदलता है. अगर आप किसी ऐसे इंसान को जानते हैं, तो आप उसपर आंखें मूंदकर भरोसा कर सकते हैं. चाहे सुख हो या दुख, ये लोग हमेशा आपका साथ देंगे और आपके भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे.
ये भी पढ़ें: क्या चाय के बिना नहीं होती आपके दिन की शुरुआत? टी लवर्स की पर्सनालिटी में छिपी हो सकती हैं ये खास खूबियां
पसंद करते हैं शांति और सिंपल जिंदगी
जो लोग सालों-साल तक अपनी DP नहीं बदलते हैं, इन लोगों को अपनी जिंदगी में ज्यादा तड़क-भड़क या फिर दिखावा पसंद नहीं होता है. वे एक शांत और सिंपल जीवन जीना पसंद करते हैं. इन लोगों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग इनके बारे में क्या सोच रहे हैं. वे जैसे हैं, खुद को वैसा ही पसंद करते हैं. उन्हें हर छोटी बात पर दूसरों के सामने खुद को साबित करने की जरूरत नहीं होती है. ये लोग मेंटली काफी ज्यादा सुलझे हुए होते हैं.
लाइक्स और कमेंट्स के पीछे नहीं भागते ये लोग
आज के समय में बहुत से लोग सिर्फ इसलिए नई-नई तस्वीरें पोस्ट करते हैं ताकि उन्हें दूसरों से बहुत सारे लाइक्स और कमेंट्स मिल सकें. लेकिन जिन लोगों की DP सालों तक एक ही रहती है और बदलती नहीं है, उन्हें इन सभी चीजों का कोई लालच ही नहीं होता है. ये लोग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल सिर्फ दूसरों के कॉन्टैक्ट में रहने के लिए करते हैं, किसी भी तरह के शो-ऑफ या फिर दिखावा करने के लिए नहीं. इन लोगों के लिए सोशल मीडिया से ज्यादा इनकी रियल लाइफ मायने रखती है.
ये भी पढ़ें: क्या आपको भी अकेले रहना अच्छा लगता है? आपकी ये आदत बताती है कि आप दूसरों से कितने अलग हैं
थोड़े शर्मीले या इंट्रोवर्ट होते हैं ये लोग
जो लोग सालों तक अपनी DP नहीं बदलते हैं, वे लोग कई बार स्वभाव से शर्मीले या फिर इंट्रोवर्ट किस्म के भी होते हैं. ये लोग नहीं चाहते हैं कि सोशल मीडिया पर सभी लोग बार-बार इनपर ध्यान दें या फिर इनके बारे में ही चर्चा करें. इस तरह के लोगों को लाइमलाइट से दूर रहना ज्यादा अच्छा लगता है. इन लोगों की एक खास बात यह भी है कि इनका फ्रेंड सर्कल काफी छोटा होता है, लेकिन ये लोग जितने लोगों के साथ भी रहते हैं, उनके साथ बहुत ही सच्चे मन से जुड़े हुए होते हैं.
बदलाव से थोड़ा हिचकिचाते हैं ये लोग
साइकोलॉजी के अनुसार जो भी लोग एक लंबे समय तक अपनी DP नहीं बदलते हैं और एक ही तस्वीर का इस्तेमाल करते हैं, वे अपनी जिंदगी में किसी भी तरह के बड़े या फिर अचानक से होने वाले बदलावों को स्वीकार नहीं कर पाते हैं. इन लोगों को अपने कम्फर्ट जोन में रहना ज्यादा अच्छा लगता है. नई चीजों को अपनाने या फिर नयी आदतों में खुद को ढालने में इन्हें थोड़ा ज्यादा समय लगता है. ये लोग किसी भी काम को करने से पहले बहुत अच्छे से सोच-विचार करते हैं और धीरे-धीरे ही आगे बढ़ना ज्यादा पसंद करते हैं.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी हैं ओवरथिंकर? इसे कमजोरी नहीं, आपके अंदर छिपी हैं ये 5 कमाल की खूबियां
