Personal Finance: अकेली महिलाएं इस तरह करें पैसों की बचत, आप भी जानें

Personal Finance: इनकम का सोर्स होता है वह लिमिटेड होता है लेकिन, जो एक्सपेंस या फिर ख़र्च होता है वह कई चीजों में हो जाता है. अगर आप भी आये दिन इस तरह के हालात से गुजरती हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है.

Personal Finance: अगर आप एक अकेले रहने वाली महिला हैं तो कई बार आपके लिए भी पैसों की बचत करना काफी कठिन हो जाता होगा. ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि आपका जो इनकम का सोर्स होता है वह लिमिटेड होता है लेकिन, जो एक्सपेंस या फिर ख़र्च होता है वह कई चीजों में हो जाता है. अगर आप भी आये दिन इस तरह के हालात से गुजरती हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेके आये हैं जिनकी मदद से अकेले रहने वाली या फिर सिंगल महिलाएं अपने मासिक खर्च में काफी पैसे बचा पाएंगी और बेवजह होने वाले खर्चों को भी कम कर पाएंगी. तो चलिए इन टिप्स के बारे में डीटेल से जानते हैं.

Personal finance for single woman

इनकम के सोर्स बढ़ाने की कोशिश करें

अगर आप एक अकेले रहने वाली महिला हैं तो ऐसे में आपको एक इनकम सोर्स पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. इनकम के लिए आपको कई सोर्स की तलाश करनी चाहिए. अगर आपके पास दो या तीन जगह से लगातार पैसे आते रहेंगे तो ऐसे में आपके लिए पैसों की बचत करना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा. आप अगर चाहें तो इंटरनेट पर अपने स्किल का इस्तेमाल कर भी पैसे कमा सकती हैं. आप अगर चाहें तो खाली समय में फ्रीलांसिंग कर भी पैसे कमा सकती हैं.

Increase income source

अपने बजट पर टिके रहें

आपके पास हर महीने का बजट पहले से तैयार होना चाहिए. आपको किस चीज पर कितने पैसे खर्च करने हैं इस बात का भी अंदाजा अपने इनकम सोर्स के हिसाब से होना चाहिए. आप अगर चाहें तो शुरुआती दौर में 50-30-20 बजट रूल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इस रूल के तहत आपको अपने मंथली इनकम का 50 प्रतिशत अमाउंट अपनी जरूरतों पर खर्च करना चाहिए, 30 प्रतिशत अमाउंट विवेकाधीन चीजों पर खर्च करना चाहिए और 20 प्रतिशत को लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्ट करना चाहिए. इमरजेंसी सिचुएशन के लिए 6 महीनों से लेकर 8 महीनों के खर्च को अलग से अपने पास रखें.

Stick to your budget

बेवजह के खर्चों को कम करें

अगर आप अपने इनकम से ज्यादा खर्च कर रहे हैं तो ऐसे में इसका सीधा असर आपकी सेविंग्स पर पड़ेगा. जिन चीजों की आपको जरूरत नहीं है उन चीजों पर होने वाले खर्च क के सोर्स को कम करने की कोशिश करें. बेवजह होने वाले खर्चों में कटौती करने के तरीके खोजें. उस तरह के सभी मेंबरशिप को बंद कर दें जिनका आप इस्तेमाल न करते हों या फिर जो खुद से हर महीने एक्टिवेट हो जाते हैं.

Cut down unnecessary expences

लोन लेने से बचें

अगर आप सेविंग्स करना चाहते हैं तो ऐसे में लोन या फिर कर्ज लेने से आपको बचना चाहिए. लोन फ्री होने का सिंपल मतलब है कि आप हाई इंटरेस्ट वाले क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर अपने मेहनत की कमाई को बर्बाद नहीं कर रहे हैं. आपने अपने कार या फिर मोबाइल पर लिए हुए लोन का पूरी तरह से भुगतान कर दिया है और आपके ऊपर अपनी जरुरत की चीजों को खरीदने के अलावा कोई भी जिम्मेदारी बाकी नहीं हैं.

Avoid taking loans

इन्वेस्टमेंट के ऑप्शंस ढूंढें

अगर आप पैसे बचाना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए केवल मल्टीपल इनकम सोर्स ढूंढना ही जरुरी नहीं हो जाता है बल्कि, इसके लिए इन्वेस्टमेंट भी एक काफी जरुरी फैक्टर बन जाता है. कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें आप इन्वेस्ट कर अपने पैसे बचा सकती हैं.

Search for investment options

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >