Peanut Butter Banana Smoothie: सुबह को बनाएं मजेदार और एनर्जेटिक, जानें पीनट बटर बनाना स्मूदी बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

Peanut Butter Banana Smoothie: क्या आप भी सुबह-सुबह कुछ ऐसा ड्रिंक पीना चाहते है? जो टेस्ट के साथ बॉडी के लिए बेस्ट हो. तो इस पीनट बटर बनाना स्मूदी की रेसिपी को घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें.

Peanut Butter Banana Smoothie: स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो है ये पीनट बटर बनाना स्मूदी. यह सिर्फ एक सिंपल स्मूदी नहीं है, बल्कि एक एनर्जी बूस्टर, हेल्दी और बेहद टेस्टी ड्रिंक है. इसे बनाने में बस कुछ ही मिनट लगते हैं, और यह आपके दिन की शुरुआत के लिए या बीच में एनर्जी बूस्ट के लिए परफेक्ट है. चाहे आप इसे ब्रेकफास्ट के साथ लें या वर्कआउट के बाद, यह स्मूदी आपको स्वाद और न्यूट्रिशन दोनों देती है. तो चलिए जानते हैं इसे घर पर आसानी से तैयार करने के बारे में. 

पीनट बटर बनाना स्मूदी बनाने के लिए सामग्री (Peanut Butter Banana Smoothie with Dry Fruits)

  • केला – 1 पका हुआ 
  • पीनट बटर – 2 बड़े चम्मच 
  • दूध (या बादाम/सोया दूध) – 1 कप 
  • शहद – 1 चम्मच 
  • बर्फ के टुकड़े – 4-5
  • काजू और बादाम (भिगोए हुए) – 5–6
  • अखरोट के टुकड़े – 2–3 

यह भी पढ़ें- Banana Oats Smoothie Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं केला ओट्स स्मूदी, नोट करें बनाने की विधि 

यह भी पढ़ें- Dates Milkshake Recipe: एनर्जी से भरपूर, स्वाद में जबरदस्त, ट्राई करें टेस्टी खजूर मिल्क शेक 

यह भी पढ़ें- Makki Ki Roti: पंजाबी स्वाद का असली टेस्ट, बनाएं गरमा-गरम मक्की की रोटी

पीनट बटर बनाना स्मूदी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले केला काटकर ब्लेंडर में डालें. 
  • अब इसमें पीनट बटर, दूध और शहद डालें. 
  • इसके बाद भिगोए हुए काजू-बादाम और अखरोट भी ब्लेंडर में डालें. 
  • अब बर्फ के टुकड़े डालकर सब चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें, जिससे स्मूदी एकदम क्रीमी और स्मूथ हो जाए.
  • लास्ट में इसे एक गिलास में डालकर ऊपर से थोड़े कटे हुए ड्राई फ्रूट्स छिड़ककर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Masala French Fries: क्रंची स्वाद का मसालेदार ट्विस्ट, घर पर इस तरह बनाएं मसाला फ्रेंच फ्राइज

यह भी पढ़ें- Pumpkin Flower Pakoda: चाय के साथ आलू के नहीं, खाएं कद्दू के फूलों के कुरकुरे पकौड़े, जानिए विधि

यह भी पढ़ें- Chocolate Shake Recipe: मेहमानों और बच्चों को स्पेशल ट्रीट देने के लिए बनाएं चॉकलेट शेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >