Parenting Tips: ‘ना’ सुनते ही बच्चा करने लगे Emotional Blackmail? इन 5 आदतों को तुरंत बदलें, वरना भारी पड़ेगा

Parenting Tips: बच्चों की परवरिश आज की दुनिया में जितनी चुनौतीपूर्ण है, उतनी ही संवेदनशील भी. आजकल कई पैरेंट्स यह शिकायत करते हैं कि उनका बच्चा 'ना' सुनते ही रोने, चिल्लाने या जिद करने लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो जरूरी है कि आप बच्चे की बजाय अपनी कुछ पैरेंटिंग आदतों पर नजर डालें. विशेषज्ञों की मानें तो जब पैरेंट्स हर समय बच्चे की हर छोटी-बड़ी मांग को तुरंत मान लेते हैं, तो बच्चा धीरे-धीरे ‘ना’ को अस्वीकार करने लगता है. यही वजह है कि जैसे ही उसकी कोई इच्छा पूरी नहीं होती, वह इमोशनल रिएक्शन देने लगता है.

Parenting Tips For Kids: बच्चों की परवरिश आज की दुनिया में जितनी चुनौतीपूर्ण है, उतनी ही संवेदनशील भी. आजकल कई पैरेंट्स यह शिकायत करते हैं कि उनका बच्चा ‘ना’ सुनते ही रोने, चिल्लाने या जिद करने लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो जरूरी है कि आप बच्चे की बजाय अपनी कुछ पैरेंटिंग आदतों पर नजर डालें. विशेषज्ञों की मानें तो जब पैरेंट्स हर समय बच्चे की हर छोटी-बड़ी मांग को तुरंत मान लेते हैं, तो बच्चा धीरे-धीरे ‘ना’ को अस्वीकार करने लगता है. यही वजह है कि जैसे ही उसकी कोई इच्छा पूरी नहीं होती, वह इमोशनल रिएक्शन देने लगता है.

हर मांग को तुरंत पूरा करना

कई बार हम बच्चे के रोने या जिद करने पर तुरंत उसकी मांग मान लेते हैं ताकि वह शांत हो जाए. इससे वह सीखता है कि रोकर या गुस्साकर वह कुछ भी हासिल कर सकता है. इससे उसकी सहनशीलता कम हो जाती है.

Also Read: Parenting Tips: अपने बच्चे को संस्कारी और समझदार बनाना चाहते हैं? अपनाएं ये 5 आसान तरीके

‘ना’ कहने में असहज महसूस करना

बहुत से माता-पिता ‘ना’ कहने में खुद को दोषी महसूस करते हैं, लेकिन सीमाएं तय करना पैरेंटिंग का जरूरी हिस्सा है. बच्चे को यह समझाना जरूरी है कि हर बात ‘हां’ नहीं हो सकती.

हर बार लॉजिक देने की जरूरत नहीं

हर बार समझाने के चक्कर में कई बार हम बच्चा समझने लायक बातों को भी जटिल बना देते हैं. कई बार सीधा और सख्त ‘नहीं’ भी पर्याप्त होता है.

इमोशन से ज्यादा व्यवहार पर ध्यान दें

बच्चे के इमोशनल ब्लैकमेल (जैसे रोना, गुस्सा करना) पर फोकस करने के बजाय, उसके व्यवहार को ठीक करने की कोशिश करें. शांत और स्थिर रहें, ताकि बच्चा समझे कि ऐसे एक्सप्रेशन से कोई फर्क नहीं पड़ता.

बॉन्डिंग के लिए गिफ्ट्स या स्क्रीन का सहारा न लें

बच्चे से जुड़ने के लिए उसके साथ समय बिताएं, बातें करें न कि स्क्रीन, खिलौनों या ट्रीट्स से रिश्ता बनाए. तभी वह ‘ना’ को बेहतर ढंग से समझना और स्वीकारना सीख पाएगा.

Also Read: Parenting Tips: क्या आपके बच्चे की परवरिश में हो रही है ये बड़ी भूल? तुरंत सुधारें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >