Papaya Chips Recipe: स्नैक्स में अगर रोजाना एक जैसी चीजें खाकर मन ऊब गया हो तो ह आपके लिए एक नई रेसिपी लेकर आए हैं. आप हम आपको पपीते का चिप्स बनाने की रेसिपी बताते हैं. यह चिप्स शाम की चाय के साथ खाने में बहुत मजा आता है. ऊपर से कुरकुरे और स्वाद में लाजवाब यह टिप्स सभी को खूब पसंद आएगा. चलिए फटाफट आपको इसकी रेसिपी बता देते हैं.
पपीता चिप्स बनाने की सामग्री
- 4 कप पानी
- ½ टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून नमक
- 2 कप कच्चा पपीता (लंबी कटी हुई)
- ¼ कप कॉर्नफ्लोर
- ½ टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून मिर्च पाउडर
- ¼ टी स्पून काली मिर्च पाउडर
- ½ टी स्पून नमक
- तेल
यह भी पढ़ें: Gajar Cutlet Recipe: इस रेसिपी से घर पर बनाएं कुरकुरे गाजर कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद
पपीता चिप्स बनाने की विधि
- पपीते के चिप्स को बनाने के लिए पहले आप पानी, हल्दी और नमक लें.
- अब इस पानी को उबाल लें.
- अब आप इसमें कच्चा पपीता डाल कर 2 मिनट तक उबालें.
- फिर पपीते को पानी से निकाल लें.
- अब इसमें आप कॉर्नफ्लोर, हल्दी, मिर्च पाउडर, पेपर पाउडर और नमक को अच्छे से मिलाएं.
- इसके बाद आप इसे मीडियम आंच पर गर्म तेल में डालें.
- चिप्स को सुनहरा और कुरकुरा होने तक अच्छे से फ्राई करें.
- अब आप इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व कर दें.
यह भी पढ़ें: Basket Chaat Recipe: शाम के नाश्ते में चटपटा खाने का करे दिल, तो ट्राई करें बास्केट चाट
यह भी पढ़ें: Nimki Recipe: इस कुरकुरी निमकी से बढ़ जाएगा आपकी चाय का स्वाद, देर किए बिना नोट करें आसान रेसिपी
