लंच में बनाएं स्वाद से भरपूर पालक कढ़ी, घरवालों को आएगी पसंद

Palak Kadhi: ताजे हरे पालक से आपने पालक का साग, पालक के पकौड़े या पालक की टिक्की बनाई होगी. लेकिन क्या आपने पालक की कढ़ी को ट्राई किया है? अगर नहीं, तो इसे एक बार जरूर बनाएं.

Palak Kadhi: गरमा-गरम चावल के साथ कढ़ी मिल जाए तो खाने में मजा आ जाता है. घरों में आमतौर पर कढ़ी पकौड़ा बनाया जाता है. अगर आप कढ़ी पकौड़ा के बजाय कुछ और कढ़ी की रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो पालक कढ़ी को बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पालक कढ़ी को बनाने का तरीका. 

पालक कढ़ी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पालक- 1 गुच्छा
  • दही- 1 कप (फेंटा हुआ)
  • बेसन- 3-4 बड़े चम्मच
  • पानी- 2 कप
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • हींग- चुटकी भर
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • राई- 1 छोटा चम्मच
  • जीरा- 1 चम्मच
  • करी पत्ता- 8-10 पत्ते
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

पालक कढ़ी को कैसे तैयार करें?

  • पालक कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक के पत्तों को अच्छे से साफ कर लें और इसे बारीक काट लें. अब आप एक बर्तन में दही और बेसन को लें और अच्छे से फेंट लें. इस मिश्रण में पानी, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
  • अब एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल डाल दें. इसमें अदरक और बारीक कटा हुआ पालक को डालकर भूनें. जब ये पक जाए तब आप दही-बेसन मिश्रण को डाल दें. इसे आप लगातार चलाते रहें. कढ़ी को आप धीमी आंच पर पकाएं. जब इसमें उबाल आ जाए तब आप गैस को बंद कर दें.
  • अब कढ़ी में तड़का लगाने के लिए आप एक छोटे पैन में तेल को गर्म करें. इसमें आप राई, जीरा, हींग और करी पत्ता डालें. इसमें आप सूखी लाल मिर्च और आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर को भी डाल दें. कुछ सेकंड के लिए भूनें. तड़का तैयार करने के बाद आप इसे कढ़ी में डाल दें और ढक दें. इस तरह से आप पालक कढ़ी को बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े 

यह भी पढ़ें: Potato Chips: अब बच्चों को बाहर के चिप्स से बचाएं, बनाएं टेस्टी होममेड आलू चिप्स



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >