लंच या डिनर के लिए ढूंढ रहे कुछ परफेक्ट, तो नो कीजिए पालक चना दाल तड़का रेसिपी

Palak Chana Dal Tadka Recipe: अगर आप दाल में कुछ नया और पौष्टिक ट्राई करना चाहते हैं, तो पालक चना दाल तड़का बेहतरीन विकल्प है. कुकिंग एक्सपर्ट निशा मधुलिका की बताई इस आसान रेसिपी से आप घर पर स्वादिष्ट और हेल्दी दाल बनाकर पूरे परिवार को खुश कर सकते हैं.

Palak Chana Dal Tadka Recipe: अगर आप रोज-रोज एक ही तरह की दाल खाकर बोर हो गए हैं, तो पालक चना दाल तड़का एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. पालक में आयरन और विटामिन्स होते हैं, वहीं चना दाल प्रोटीन से भरपूर होती है. मशहूर कुकिंग एक्सपर्ट निशा मधुलिका ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस आसान और स्वादिष्ट रेसिपी को घर पर बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

पालक चना दाल तड़का बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप चना दाल
  • 1 कप बारीक कटा हुआ पालक
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 चम्मच घी या तेल

तड़के के लिए

  • 1/2 छोटी चम्मच जीरा
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 4–5 लहसुन की कलियां (कटी हुई)
  • 1 चुटकी हींग

दाल बनाने का सबसे आसान तरीका 

दाल उबालें

सबसे पहले चना दाल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद कुकर में दाल, हल्दी, नमक और थोड़ा पानी डालकर 2-3 सीटी आने तक पका लें.

मसाला तैयार करें

एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें. इसमें जीरा डालें. जीरा चटकने लगे तो हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भून लें. अब कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं.

पालक डालें

अब इसमें बारीक कटा हुआ पालक डालें और 2–3 मिनट तक पकाएं ताकि पालक अच्छी तरह गल जाए.

दाल मिलाएं

अब उबली हुई चना दाल कड़ाही में डालें. साथ में लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर दाल को 5 मिनट तक पकने दें ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए.

तड़का लगाएं

एक छोटी पैन में घी गरम करें. उसमें जीरा, हींग, लहसुन और सूखी लाल मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें. तैयार तड़के को दाल के ऊपर डाल दें.

परोसें

गरमा-गरम पालक चना दाल तड़का को आप चावल, रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं. इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है और यह पौष्टिक भी होता है.

यह भी पढ़ें: Matar Paneer Recipe: ढाबा स्टाइल में बनाएं मटर पनीर की लाजवाब सब्जी

यह भी पढ़ें: Shadi Style Chilli Paneer Recipe: शादी वाला चिली पनीर बनाएं घर पर – पढ़ें रेसिपी और पाएं मज़ेदार स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >