Palak Chana Dal: सर्दियों में ट्राई करें स्वाद से भरपूर पालक चना दाल, लंच या डिनर में करें तैयार

Palak Chana Dal: सर्दियों में आप भी पालक से लंच या डिनर में कुछ बनाने का सोच रहे हैं तो पालक चना दाल को ट्राई कर सकते हैं. इस दाल को आप आसानी से बना सकते हैं.

Palak Chana Dal: पालक चना दाल एक स्वादिष्ट डिश है जिसे आप लंच या डिनर में बना सकते हैं. पालक चना दाल को आप गरमा-गरम रोटी, पराठा या सादे चावल के साथ सर्व कर सकते हैं. इस दाल का स्वाद लाजवाब होता है और ये बच्चों को भी पसंद आएगा. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पालक चना दाल को तैयार करने का तरीका. 

पालक चना दाल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • चना दाल- 1 कप
  • पालक- 2 कप (बारीक कटा हुआ)
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • लहसुन– 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • घी- 2-3 बड़े चम्मच
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)

पालक चना दाल को कैसे तैयार करें?

  • पालक चना दाल बनाने के लिए सबसे पहले आप चना दाल को अच्छे से धोकर आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद कुकर में दाल, हल्दी और नमक डाल दें. जरूरत के अनुसार पानी डाल दें और 5-6 सीटी आने तक पका लें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें आप जीरा को डालें और चटकने दें. इसके बाद आप सूखी लाल मिर्च और हींग को डाल दें. अब आप लहसुन और अदरक को डालकर भूनें. फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद आप प्याज और टमाटर डालें. टमाटर को नरम होने तक पका लें.
  • इसके बाद आप पालक के पत्तों को डाल दें. पालक के पत्ते जब पक जाए तब आप इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर पका लें. 
  • इसके बाद आप उबली हुई चना दाल डालकर अच्छे से मिला लें. इसे आप 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. फिर आप गरम मसाला डाल दें. ऊपर से आप बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को डाल दें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप ऊपर से घी डालकर दाल को सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Gud Makhana Recipe: घर आए दोस्तों के लिए बनाएं कुछ मीठा, झटपट तैयार करें गुड़ मखाना

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >