चाय के साथ सर्व करें टेस्टी पकौड़े, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

Pakora Recipe Ideas: अगर आप भी पकौड़े खाना पसंद करते हैं तो यहां बताए गए रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

Pakora Recipe Ideas: बरसात का मौसम हो या शाम में स्नैक्स खाने का मन हो तो पकौड़े एक अच्छा ऑप्शन है. चाय के साथ गरमा-गरम, कुरकुरे पकौड़े का मजा ही अलग होता है. अगर आप भी मजेदार पकौड़े रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में 5 आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

बैंगन के पकौड़े बनाएं

आप के पकौड़े बना सकते हैं. बैंगन को पतले गोल स्लाइस में काट लें. बेसन में नमक, लाल मिर्च, हल्दी और पानी डालकर घोल तैयार करें. स्लाइस को घोल में डुबोकर गरम तेल में डालें. आप चाहें तो इसमें सूजी को भी डाल सकते हैं. मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. हरी चटनी या सॉस के साथ गरमा गरम परोसें. 

ब्रेड पकोड़ा बनाएं

आप ब्रेड पकोड़ा को ट्राई कर सकते हैं. ब्रेड स्लाइस के बीच में आलू मसाला लगाकर सैंडविच बना लें. बेसन में नमक, मिर्च, हल्दी डालकर घोल तैयार करें. ब्रेड को घोल में डुबोकर तेल में फ्राई करें. धीमी-मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक पका लें. टमाटर सॉस या चटनी के साथ सर्व करें.

मिक्स वेज पकौड़े बनाएं

आप मिक्स वेज पकौड़े को बना सकते हैं. प्याज, आलू, पालक और अन्य सब्जियां बारीक काट लें. बेसन में मसाले डालकर सब्जियों के साथ मिलाएं. जरूरत अनुसार पानी डालकर गाढ़ा मिश्रण बना लें. मिश्रण से आप छोटा हिस्सा लेकर आप तेल में फ्राई कर लें. 

मेथी के पकौड़े बनाएं

मेथी के पकौड़े बनाने के लिए आप ताजी मेथी पत्तियां धोकर बारीक काट लें. बेसन में नमक, मिर्च, हल्दी और मेथी मिला लें. थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. छोटे-छोटे हिस्से तेल में डालकर तलें. 

लौकी के पकौड़े

आप लौकी से पकौड़े को बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप लौकी को छील लें. इसे आप गोल गोल काट लें. बेसन में आप हल्दी, लाल मिर्च, पानी और नमक डालकर मिक्स करें. लौकी के टुकड़ों को आप बेसन में डुबोकर फ्राई कर लें. 

यह भी पढ़ें- Raita Recipe: खाने के स्वाद को बढ़ाएं, मिनटों में तैयार करें पुदीना रायता

यह भी पढ़ें- Chana Dal Dhokla: कुछ नया करना है ट्राई? चना दाल से तैयार करें सॉफ्ट ढोकला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >