Personality Traits of October Born: अक्टूबर का महीना शुरु, ऐसा होता है इस महीने जन्म लेने वालों का नेचर

Personality Traits of October Born: भारत के महान लोगों की ही बात करें तो महात्‍मा गांधी, पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ.एपीजे अब्‍दुल कलाम का जन्‍म अक्‍टूबर महीने में हुआ था. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का भी जन्मदिन अक्टूबर महीने में ही है. आइए जानें कैसा होता है अक्टूबर में जन्म लेने वालों का स्वभाव

Personality Traits of October Born: साल का दसवां महीना शुरु हो चुका है. आपको बता दें दुनिया की ऐसी मशहूर शख्सियों की जन्‍म तारीखों पर की गई रिसर्च में सामने आया है कि ज्‍यादातर महान लोगों का जन्‍म अक्‍टूबर महीने में हुआ है. आइए जानें कैसा होता है अक्टूबर में जन्म लेने वालों का स्वभाव

शांत स्वभाव के होते हैं अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोग

अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोग बेहद शांत किस्म के प्राणी होते हैं. दिखने में इतने सुन्दर होते हैं कि लोगों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है. आरंभिक अवस्था में इनका आकर्षण कुछ कम हो सकता है मगर जैस-जैसे इनकी उम्र बढ़ती जाती है इनके सौन्दर्य और सेहत में सुधार आता जाएगा. विश्वास कीजिए कि यह सुधार इतना आता है कि इनके चाहने वालों की कतार बढ़ने लगती है.

अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोगों का कैरियर

अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोगों की कैरियर की बात करे तो इनके लिए राजनीति, कला, बिजनेस, टेक्नोलॉजी या फिर मेडिकल के क्षेत्र में सफलता हासिल होती है. ये लोग उनमें से हैं जो अपने कॅरियर को लेकर काफी गंभीर रहते हैं. जब तक ये सफलता हासिल ना कर लें तब तक ये शांति से नहीं बैठते.

अनुशासित जीवन जीना पसंद करते हैं अक्टूबर में जन्मे लोगों

ये लोग अनुशासित जीवन जीना पसंद करते हैं. इन लोगों को अपने जीवन में तमाम सुख-सुविधाएं भोगने का मौका मिलता है लेकिन वे निर्विकार भाव से जीते हैं. भीड़ में अलग पहचान बनाने और ऊंचा मुकाम पाने की क्षमता रखते हैं. जीवन में बड़ी सफलता पाते हैं.

परफेक्‍ट लाइफ पार्टनर साबित होते हैं अक्टूबर में जन्मे लोगों

परफेक्‍ट लाइफ पार्टनर साबित होते हैं. जब प्‍यार करते हैं तो पार्टनर को अपना सब कुछ सौंप देते हैं और उसे हमेशा स्‍पेशल फील कराते रहते हैं.

रोमांटिक होते हैं अक्टूबर में जन्मे लोगों

अगर ये किसी के साथ प्यार में पड़ते हैं तो यह जताने में हिचकते नहीं है. अपने पार्टनर के साथ रहने के लिए ये जी-जान लगा देते हैं. इसलिए इनकी भावनाओं के साथ खेलना सही नहीं होता है. ये लोग अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं और अपने साथी से भी इसी बात की उम्मीद करते हैं.

अक्टूबर में जन्मे हैं भारते के महान लोग

भारत के महान लोगों की ही बात करें तो महात्‍मा गांधी, पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ.एपीजे अब्‍दुल कलाम का जन्‍म अक्‍टूबर महीने में हुआ था. वहीं ज्‍योतिष के लिहाज से बात करें तो अक्‍टूबर महीने में पैदा हुए लोगों में कुछ ऐसी खास बातें होती हैं जो उन्‍हें दूसरों से अलग बनाती हैं. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का भी जन्मदिन अक्टूबर महीने में ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >