घर पर बनाएं न्यूट्री पीनट बटर, शोभा इंदानी ने बताई रेसिपी

Nutri Peanut Butter: मूंगफली का इस्तेमाल करके आप भी कुछ टेस्टी रेसिपी बनाना चाहते हैं जो बच्चों को भी पसंद आए तो न्यूट्री पीनट बटर को बना सकते हैं. आइए जानते हैं न्यूट्री पीनट बटर बनाने की रेसिपी.

Nutri Peanut Butter: पीनट बटर को ब्रेड या रोटी पर लगाकर खाने का मजा ही कुछ अलग होता है. लेकिन रोजाना वही सिंपल पीनट बटर खाते-खाते ये थोड़ा बोरिंग लगने लगता है. अगर आप इसमें कुछ नए स्वाद को ट्राई करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप सिंपल पीनट बटर के बजाय न्यूट्री पीनट बटर को ट्राई कर सकते हैं. न्यूट्री पीनट बटर बनाने के लिए आपको जरूरत पड़ेगी कुछ ड्राई फ्रूट की जिससे इसका स्वाद अलग हो जाता है. न्यूट्री पीनट बटर बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी और ये बहुत आसानी से तैयार भी हो जाता है. अगर आप भी घर पर न्यूट्री पीनट बटर बनाने का सोच रहे हैं तो आप शोभा इंदानी की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. इसकी रेसिपी को शोभा इंदानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट @shobhaindani पर शेयर किया है. 

न्यूट्री पीनट बटर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूंगफली- 75 ग्राम 
  • नमक- चुटकी भर
  • शहद- 1 चम्मच
  • नारियल का तेल- 2 चम्मच
  • बादाम- 25 ग्राम 
  • अखरोट- 25 ग्राम
  • पिस्ता- 25 ग्राम

न्यूट्री पीनट बटर को कैसे तैयार करें?

  • पीनट बटर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही या पैन में मूंगफली को भूनें. 
  • इसके बाद आप बादाम और पिस्ता को भूनें. फिर अखरोट डालकर भूनें. 
  • इसे आप एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें. 
  • मूंगफली के छिलके को हटा लें. 
  • इसे आप मिक्सर जार में डाल दें. सभी ड्राई फ्रूट को भी डालकर बारीक पीस लें. 
  • इसमें आप नमक, शहद और नारियल का तेल डाल दें. इसे फिर से पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें. 
  • तैयार पेस्ट को आप एक कंटेनर में निकाल लें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >