Numerology: खुद से ज्यादा दूसरों का दर्द महसूस करते हैं इस मूलांक के लोग, बाहर से कड़क लेकिन अंदर से होते हैं सॉफ्ट

Numerology: इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें पैदा होने वाले लोग दिल के बेहद साफ और सेंसिटिव होते हैं. दूसरों का दर्द ये खुद से ज्यादा महसूस करते हैं और हर हाल में रिश्तों को ईमानदारी से निभाने की कोशिश करते हैं.

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्मे हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख में जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें पैदा होने वाले लोग काफी ज्यादा सेंसिटिव स्वभाव के होते हैं. इस मूलांक में जिनका भी जन्म होता है वे लोग कभी भी दूसरों को दुख या तकलीफ में देखकर सहन नहीं कर पाते हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि इनकी इस आदत की वजह से इन्हें खुद दूसरों से ज्यादा तकलीफें उठानी पड़ती है. तो चलिए इस खास मूलांक और इसमें पैदा होने वालों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

किस मूलांक के लोग नहीं देख सकते दूसरों को तकलीफ में

आज हम आपको जिस खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे है वह है मूलांक 9. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक है 9. इस मूलांक में पैदा होने वाले लोग सेंसिटिव स्वभाव के भले ही होते हैं लेकिन ये लोग काफी साहसी और बिना घुमाये-फिराए बातें करने वाले भी होते हैं. जब ये किसी जगह पर जाते हैं तो लोग खुद इनकी तरफ खिंचे चले आते हैं और सभी इनसे दोस्ती भी करना चाहते हैं. इन लोगों को अपने इमोशंस पर कंट्रोल करना काफी अच्छे से आता है जिस वजह से कई बार लोग समझ लेते हैं कि इनमें इमोशंस है ही नहीं. जबकि, असलियत ये होती है कि ये लोग काफी आसानी से दूसरों से लगाव महसूस करने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: दुनिया पर राज करने की चाहत रखते हैं इस मूलांक में जन्मे लोग, निडर स्वभाव और तेज दिमाग से हासिल करते हैं हर मंजिल

गुस्से पर नहीं रहता काबू

मूलांक 9 में जिनका भी जन्म होता है वे लोग किसी भी बात को सीधे अपने दिल पर ले लेते हैं. अगर आप इनके साथ गलत करते हैं या फिर सच्चाई जानते हुए भी चीजों को नजरअंदाज करते हैं तो यह गुस्से का रूप लेकर बाहर निकलता है. अगर आप इन्हें किसी भी तरह से तकलीफ पहुंचाते हैं तो फिर आपको इनका गुस्सा सहने के लिए भी तैयार रहना चाहिए. इनके इसी गुस्से की वजह से कई बार सही होते हुए भी लोग इन्हें गलत समझकर अकेला छोड़ देते हैं.

ईमानदारी से निभाते हैं रिश्ते

इस मूलांक में जिनका भी जन्म होता है वे किसी भी रिश्ते को काफी ईमानदारी से निभाना जानते हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि दूसरों की मदद करते हुए ये खुद को ही पूरी तरह से खत्म कर लेते हैं. इनके साथ जीवन में चाहे कितना ही बुरा क्यों न हो जाए, इन्हें कभी दूसरों के सामने शिकायत करनी नहीं आता. इन्हें हमेशा लगता है कि अगर ये कुछ न भी कहें तो लोग इनकी बातों को समझ लेंगे या फिर महसूस कर लेंगे. रिश्ते निभाने में भले ही ये लोग ईमानदार होते हैं लेकिन कई बार इमोशंस में बहकर ये गलत फैसले भी ले लेते हैं. अगर ये लोग कभी आपसे गलत तरीके से बात कर लेते हैं तो इसका पछतावा इन्हें आगे चलकर जरूर होता है.

दूसरों के लिए जानते हैं खड़े रहना

हमने आपको पहले भी बताया कि मूलांक 9 वाले लोग कभी भी दूसरों को तकलीफ या फिर मुसीबत में नहीं देख पाते हैं. अगर इनके सामने किसी के साथ अन्याय हो रहा होता है तो ये चाहते हैं कि उन्हें जल्दी से जल्दी न्याय मिल सके. ये लोग किसी भी कीमत पर अन्याय को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. इनके सामने चाहे कोई भी इंसान तकलीफ में हों, ये उनके लिए आवाज जरूर उठाते हैं. जब ये दूसरों के हक लिए लड़ रहे होते हैं तो इन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि इसकी वजह से इन्हें फायदा होगा या फिर नुकसान.

यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक पर मेहरबान होती हैं मां लक्ष्मी! पैसा, शोहरत और सुख-सुविधाएं खुद चलकर आती हैं इनके पास

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >