Numerology: मूलांक 1 और 3 वाले पति पत्नी की ऐसी होती है बॉन्डिंग, अपने पार्टनर को डोमिनेट . . .

Numerology: हम आपको बतायेगीं कि किस मूलांक वाले को किस मूलांक वाले से दोस्ती या शादी करनी चाहिए. अंकज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है. ऐसे लोगों पर सूर्य का प्रभाव होता है.

Numerology: हमने आपको बताया था कि मूलांक के हिसाब से लोगों का स्वभाव कैसा होता है. अब हम आपको बतायेगीं कि किस मूलांक वाले को किस मूलांक वाले से दोस्ती या शादी करनी चाहिए. अंकज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है. ऐसे लोगों पर सूर्य का प्रभाव होता है. ऐसे लोग क्रोधी और जल्दी आवेश में आवेश में आने वाले होते हैं. आज हम आपको बताएंगे की मूलांक 1 और मूलांक 3 वालों की जोड़ी क्या रंग लाती है

नंबर 1 वाले बेहद तर्कशाली होते हैं. वो स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं लेकिन फिर भी केयरिंग और कोमल दिल वाले होते हैं तो ऐसे व्यक्तियों को मूलांक 8, मूलांक 7 और मूलांक 5 वाले से दोस्ती, प्रेम या शादी करनी चाहिए. मूलांक 1 वाले जल्दबाज होते हैं इसलिए इनको ऐसे जीवन साथी और दोस्त की जरूरत होती है जो इनका साथ समझदारी से दे और खुद धैर्यशाली हो.

मूलांक 3 वालों के मूलांक 1 वालों से रिश्ते अच्छे नहीं होते

मूलांक 3 वाले लोग बहुत प्रैक्टिकल और आत्मकेंद्रित होते हैं. ज्यादातर 3 अंक वाले लोग अपने पार्टनर को डॉमिनेट करते हैं. ये लोग बहुत ज्यादा रोमांटिक नहीं होते और न ही अपने दिल की सु​नकर प्रेम या विवाह का कोई निर्णय लेते हैं. ये काफी महत्त्वाकांक्षी होते हैं और करियर में शीर्ष को छूने की चाह रखते हैं. 2, 6, 9 के साथ इनके साथ अच्छी बनती है और 1 व 4 के साथ ​इनके रिश्ते अच्छे नहीं रहते.

इन लोगों के साथ खास होता है मूलांक 1 वालों का रिश्ता

किसी भी महीने की 1 या 10 तारीख को जन्‍मे लोग स्‍वभाव से बहुत प्रैक्टिकल होते हैं लेकिन प्‍यार-शादी के मामले में शर्मीले होते हैं. बचपन के प्‍यार को प्रपोज करने में ही ये कई साल लगा देते हैं लेकिन आखिर में शादी उसी से करते हैं. इनके लिए 2, 4 और 6 मूलांक वाले पार्टनर अच्‍छे रहते हैं.

इनसे नहीं बनती मूलांक 1 वालों की

अधिकतर मामलों में देखा जाता है कि 1 मूलांक वाले लोग अपने बचपन के दोस्त से शादी करते हैं. इन्हें जबरन प्यार करने के लिए फोर्स नहीं किया जा सकता. इस मामले में ये कोई समझौता नहीं करते. 2, 4 और 6 मूलांक इनके अच्छे मित्र साबित होते हैं और 7, 8 और 9 से इनकी नहीं बनती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >