Navratri Special Drink: व्रत में पिएं ये स्पेशल ठंडी-ठंडी छाछ, शरीर रहेगा दिनभर हाइड्रेट और एनर्जी से भरपूर

Navratri Special Drink: आज हम आपको इस आर्टिकल में नवरात्रि स्पेशल छाछ की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप व्रत के समय पीकर अपनी बॉडी को एनर्जी दे सकते हैं. आइए जानें इसकी आसान विधि के बारे में.

Navratri Special Drink: व्रत के दौरान शरीर को हल्का, हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रहना सबसे जरूरी होता है. इस समय ऑयली या हैवी फूड की बजाय ठंडी और पचने में आसान चीजें लेना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है. ऐसे में आपके लिए छाछ (Buttermilk) एक बेहतरीन ऑप्शन है, यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देती है, बल्कि बॉडी को दिनभर एक्टिव रहने में भी मदद करता है. आज हम आपको इस आर्टिकल में नवरात्रि स्पेशल छाछ की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप व्रत के दिनों में बड़ी आसानी से बना सकते हैं और एनर्जी के साथ-साथ ठंडक का भी मजा ले सकते हैं. 

नवरात्रि स्पेशल छाछ बनाने के लिए सामग्री 

  • दही – 1 कप (ठंडा)
  • ठंडा पानी – 2 कप
  • सेंधा नमक – स्वाद अनुसार
  • भुना हुआ जीरा पाउडर – ½ छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – एक चुटकी
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • पुदीना पत्ते – कुछ (बारीक कटे हुए)

यह भी पढ़ें- Fruit Raita Recipe: नवरात्रि में दें थाली को फ्रूटी ट्विस्ट, ट्राई करें ये स्पेशल रायता रेसिपी

यह भी पढ़ें- Dahi Aloo Recipe For Navratri Vrat: नवरात्रि व्रत में बनाएं बिना प्याज-लहसुन के ये सुपर टेस्टी दही आलू रेसिपी, स्वाद और सेहत दोनों का है बेहतरीन कॉम्बिनेशन

नवरात्रि स्पेशल छाछ बनाने की विधि 

  • सबसे पहले दही को एक बड़े बाउल में डालकर फेंट लें. 
  • फिर इसमें ठंडा पानी डालकर अच्छे से ब्लेंडर या फेंटनी से मिक्स करें. 
  • अब इसमें सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें. 
  • इसके बाद आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, पुदीना और धनिया डालें. 
  • छाछ को गिलास में डालकर ऊपर से थोड़ा भुना जीरा पाउडर छिड़कें. 
  • तैयार हुए ठंडी-ठंडी छाछ व्रत में या भोजन के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Special Recipe: नवरात्रि पर रख रहे हैं नौ दिनों का व्रत, तो जरूर ट्राई करें ये लौकी का हलवा

यह भी पढ़ें- Makhana Kheer Recipe: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये सुपर टेस्टी मखाना खीर, स्वाद ऐसा कि हर किसी को रहेगा याद 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >