इस नवरात्रि माता को लगाएं खास भोग, साबूदाना मालपुआ मां दुर्गा और घर वाले दोनों को भाएगा

Navratri Bhog: इस नवरात्रि माता को लगाएं खास भोग. जानें साबूदाना मालपुआ बनाने की आसान रेसिपी, जो मां दुर्गा और घर वालों दोनों को पसंद आएगी. यह व्रत के अनुकूल होने के साथ साथ स्वादिष्ट और पौष्टिक भी रहेगा.

Navratri Bhog, Sabudana Malpua Recipe: नवरात्रि का पर्व आते ही लोगों की सबसे बड़ी टेंशन ये होती है कि इस बार मां दुर्गा को क्या भोग लगाएं. इस पावन अवसर पर कुछ लोग मेहनत से बचने के लिए होटलों से बनी हुई मिठाई भोग लगाते हैं तो कुछ लोग शुद्धता और खर्च का ध्यान रखते हुए घर में बनाना ही पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस नवरात्रि साधारण भोग से हटकर कुछ अलग और स्वादिष्ट भोग लगाना चाहते हैं, तो साबूदाना मालपुआ एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह न सिर्फ व्रत के अनुकूल है, बल्कि स्वाद और पौष्टिकता से भी भरपूर है.

साबूदाना मालपुआ की रेसिपी

  • साबूदाना- 1 कप
  • दही- 1/2 कप
  • चीनी- 2 बड़े चम्मच
  • घी- तलने के लिए
  • इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
  • दूध- आवश्यकता अनुसार

Also Read: Samak Rice Recipes For Navratri: व्रत के दौरान कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं? तो घर पर बनाएं सामक राइस से बनने वाली ये खास डिशेज 

साबूदाना मालपुआ बनाने की विधि

  • साबूदाना को रात भर पानी में भिगो दें. अगले दिन इसे अच्छे से पानी निचोड़कर पीस लें.
  • अब पीसे हुए साबूदाने में दही और चीनी मिलाएं. ध्यान रहें बैटर गाढ़ा-सा होना चाहिए. आप चाहे तो आवश्यकता अनुसार थोड़ा दूध डाल सकते हैं.
  • बैटर में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
  • कड़ाही में घी गरम करें. मध्यम आंच पर एक-एक चम्मच बैटर डालकर गोल आकार में तलें.
  • दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें और गरमा-गरम भोग में लगाएं. आप चाहें तो इसमे ऊपर से मेवे और केसर भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ जाएगा.

Also Read: Instant Besan Ladoo: बिना घंटों की मेहनत बनाएं खुशबूदार और मलाईदार बेसन के लड्डू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >