Navratri 2025 Day 3 Maa Chandraghanta Wishes: नवरात्रि का तीसरा दिन समर्पित है मां चंद्रघंटा को, यहां से भेजें अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं

Navratri 2025 Day 3 Maa Chandraghanta Wishes, Quotes, Images: शारदीय नवरात्रि का आज तीसरा दिन है, इस दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती हैं. आइए इस लेख के माध्यम से अपने परिवार और मित्रों को इस शुभ दिन की शुभकामनाएं, संदेश और फोटो भेजें.

By Priya Gupta | September 24, 2025 8:03 AM

Navratri 2025 Day 3 Maa Chandraghanta Wishes, Quotes, Images: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुभ शुरुआत हो चुकी है. इस पावन नौ दिनों का पर्व में हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों को समर्पित होता है. आज नवरात्रि का तीसरा दिन है, जो मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप को समर्पित माना जाता है. मां चंद्रघंटा की पूजा करने से भक्तों के हृदय से भय, अशांति और नकारात्मकता का नाश होता है और जीवन में साहस, शांति, सुख और समृद्धि का आगमन होता है. इस दिन कई भक्त व्रत रखते हैं, मां की आराधना करते हैं. भक्ति में लीन होकर भक्त मां से अपने जीवन में खुशहाली और मंगल कामना करते हैं. इस लेख के माध्यम से आप अपने मित्रों और परिवार वालों को यहां से शुभकामनाएं संदेश और सुंदर तस्वीरें भेजकर नवरात्रि की मंगल कामना दें. 

Navratri 2025 day 3 maa chandraghanta wishes

Navratri Day 3 Wishes In Hindi

जय मां चंद्रघंटा सुखधाम,

पूर्ण करो सबके हर काम. 

शांति, साहस, समृद्धि लाओ,

भक्तों का जीवन मंगल बनाओ.  

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं!

Navratri 2025 day 3 maa chandraghanta wishes

चंद्र सा रूप, शीतल छाया,

मां चंद्रघंटा ने सुख बरसाया.

क्रोध शांत कर प्रेम सिखाती,

भक्ति से जीवन को जगमगाती.

नवरात्रि के 3 दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

Navratri 2025 day 3 maa chandraghanta wishes

मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद मिले,

हर भक्त का जीवन खुशियों से खिले.

भय हो दूर और साहस बढ़े,

हर मनोकामना शीघ्र ही सधे.

जय माता दी, शुभ नवरात्रि.

Navratri 2025 day 3 maa chandraghanta wishes

घंटे की ध्वनि से भय मिट जाए,

मां की कृपा से जीवन संवर जाए.

ममता और शांति का वरदान,

मिले सबको मां का सम्मान.

नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं!

Navratri 2025 day 3 maa chandraghanta wishes

घंटे की ध्वनि गूंजे हर द्वार,

मां चंद्रघंटा करें संकट का नाश बार–बार.

नवरात्रि दिवस 3 की शुभकामनाएं.

भय हो दूर, मिले विश्वास,

मां का हो सदा आशीर्वाद खास.

शुभ नवरात्रि. 

Navratri 2025 day 3 maa chandraghanta wishes

सुख–शांति का संदेशा लाती,

मां चंद्रघंटा जीवन जगमगाती.

नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं.

Navratri 2025 day 3 maa chandraghanta wishes

भक्ति से मन हो उजियारा,

मां चंद्रघंटा करें सहारा.

जय माता दी!

Navratri 2025 day 3 maa chandraghanta wishes

घंटे की मधुर ध्वनि से

दूर हो जीवन के सब संकट.

जय मां चंद्रघंटा!