Nail Growing Tips: लंबे नाखूनों की है चाहत, तो अभी शुरू करें ये आदतें

Nail Growing Tips: अगर आप कम समय में लंबे नाखून पाना चाहती हैं तो ये हैं आप के लिए कुछ फायदेमंद घरेलू नुस्खे.

Nail Growing Tips: औरतों को खास तौर से अपनी सुंदरता का काफी ध्यान रहता है, वो अपने बालों से लेकर अपने नाखूनों तक हर चीज पर विशेष रूप से ध्यान देती हैं, ऐसे में अगर आप को भी लंबे नाखूनों का शौख है लेकिन आप के नाखून जल्दी नहीं बढ़ते, तो ये हैं आप के लिए ऐसे कुछ आसान घरेलू नुस्खे जिनसे आप को एक हफ्ते में ही अपने नाखूनों की अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी.

नारियल तेल

Coconut oil

नारियल के तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो नाखूनों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. नाखूनों की अच्छी ग्रोथ के लिए रोजाना अपने नाखूनों और उंगलियों पर अच्छी तरह से नारियल के तेल से मालिश करें.

Also Read: Summer Skin And Hair Care Tips: गर्मियों में चाहते हैं सुंदर बाल और त्वचा, तो अभी अपनाएं ये आसान तरीके

नींबू का रस

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जो आप के नाखूनों को जल्दी बढ़ने में मदद करता है. आप रोजाना नींबू के रस का अपने नाखूनों पर मसाज कर सकते हैं, इससे आप के नाखून साफ भी रहते हैं और उनमें चमक भी आती है.

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल आप के नाखूनों को मॉइश्चर देता है जो उन्हें मजबूत के साथ सुंदर दिखने में मदद करते हैं.

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर मीन एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं जिनसे नाखूनों का फंगल इन्फेक्शन से बचाव होता है और नाखूनों की ग्रोथ अच्छी होती है. आप इसे हफ्ते में दो से तीन दिन अपने नाखूनों पर लगा सकते हैं.

पेट्रोलियम जेली

अपने नाखूनों में रोज अच्छी तरह से पेट्रोलियम जेली की एक लेयर लगा लें और 10 से 15 मिनट तक रहने देने के बाद उसे धो लें, इससे आप के नाखूनों की चमक बढ़ती है साथ ही आप को ग्रोथ में भी रफ्तार देखने को मिलती है.

Also Read: Summer Skin Care Tips: घरेलू टोनर मॉइस्चराइजर से गर्मियों में त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >