Murmura Dosa Recipe: मुरमुरा से तैयार करें ये स्वादिष्ट डोसा, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका बन जाएगा फेवरेट

Murmura Dosa Recipe: अगर आप घरवालों के लिए कम मेहनत में कुछ नई और स्वादिष्ट डिश बनाना चाहते हैं तो मुरमुरा डोसा को नाश्ते की लिस्ट में जरूर शामिल करें. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से मुरमुरा डोसा बनाने की रेसिपी.

Murmura Dosa Recipe: अगर आपका भी मन रोज-रोज नाश्ते में पराठा, ब्रेड, रोटी या पोहा खाकर भर चुका है और आप कुछ अलग रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं, जो आसानी से बन जाए तो मुरमुरा डोसा एक अच्छा ऑप्शन है. मुरमुरा डोसा एक झटपट बनने वाला नाश्ता है. मुरमुरा यानी पफ्ड राइस से बनने वाला ये डोसा खाने में भी काफी टेस्टी होता है. गरमा-गरम मुरमुरा डोसा को आप नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ सर्व करें. 

मुरमुरा डोसा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मुरमुरा- 2 कप
  • सूजी- 2 चम्मच
  • चावल का आटा- आधा कप 
  • दही- आधा कप
  • बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल या घी- जरूरत के अनुसार

मुरमुरा डोसा को कैसे तैयार करें?

  • मुरमुरा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले आप मुरमुरा को हल्का सा धोकर 5 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. अब आप पानी को छानकर मुरमुरा को मिक्सर जार में डाल दें. इसके बाद आप सूजी, चावल का आटा, दही और थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें. 
  • तैयार मिश्रण को आप एक बर्तन में निकाल लें. इसे आप 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. अगर घोल ज्यादा गाढ़ा है तो थोड़ा पानी मिला लें. लेकिन घोल को ज्यादा पतला न करें. अब इसमें आप नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लें. 
  • अब तवा गर्म करें और हल्का सा तेल या घी लगा लें. तवे पर एक बड़े चम्मच की मदद से घोल डालकर गोल फैला लें. थोड़ा सा तेल या घी किनारों और बीच में डालें. मध्यम आंच पर डोसा को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पका लें. इसी तरीके से आप सारे डोसा को तैयार कर लें.

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >