Mooli Patta Hara Dhaniya Chutney: अक्सर जब लोग बाजार से ताजी मूली खरीद कर लाते हैं तब मूली के पत्तों को फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इन पत्तों का इस्तेमाल करके आप कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपी बना सकते हैं. मूली पत्ता का इस्तेमाल करके आप साग, सब्जी, चटनी या चीला बना सकते हैं. इस आर्टिकल में आप मूली पत्ता की चटनी बनाने की रेसिपी के बारे में जान सकते हैं. अगर आप भी अपने खाने में नए फ्लेवर की चटनी को ट्राई करना चाहते हैं तो सर्दियों में आप मूली पत्ता-हरा धनिया की चटनी को जरूर बनाएं. इसका चटपटा स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा.
मूली पत्ता-हरा धनिया की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मूली पत्ता- 2 कप कटा हुआ
- धनिया पत्ती- एक कप
- लहसुन- 3-4 कलियां
- अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- टमाटर- 1
- नमक- स्वादानुसार
- मिर्च- 1-2
- पानी- जरूरत के अनुसार
मूली पत्ता-हरा धनिया की चटनी को कैसे तैयार करें?
- मूली पत्ता-हरा धनिया की चटनी बनाने के लिए आपको जरूरत पड़ेगी ताजे और सॉफ्ट मूली के पत्तों की. इन पत्तों को आप अच्छे से पानी से धो लें. इसके बाद आप इसे काट लें.
- अब आप धनिया पत्ती को अच्छे से धो लें. अब एक मिक्सी जार में आप कटे हुए मूली के पत्तों, धनिया पत्ती और लहसुन को डाल दें. इसके बाद आप हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक को डाल दें.
- टमाटर को भी धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सी जार में डाल दें. थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें.
- तैयार किए हुए पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें. इसमें आप स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें. आपकी मूली पत्ता की चटनी तैयार है.
यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका
यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी
