Mooli Ka Achar Recipe: ठंड के मौसम में बढ़ाएं खाने का स्वाद, घर पर बनाएं स्वादिष्ट मूली का अचार

Mooli Ka Achar Recipe: ठंड के मौसम में अगर आप चावल-दाल या गरमागरम पराठों के साथ कुछ चटपटा खाने का सोच रहे हैं, तो मूली का अचार सबसे बढ़िया ऑप्शन है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

Mooli Ka Achar Recipe: ठंड का मौसम आ चुका है, ऐसे में अगर आप चावल दाल या पराठे के साथ कुछ चटपटा खाने के लिए बनाने का सोच रहे हैं तो मूली का अचार बेस्ट है. बदलते मौसम में इसे बनाकर खाना हर डिश के साथ बहुत टेस्टी और लाजवाब लगता है. इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी बस कुछ किचन में रखी सामग्री और थोड़ी-सी मेहनत से आप इस अचार का आसानी से तैयार कर सकते हैं. ऐसे में आइए बताते है आपको मूली का अचार बनाने का आसान तरीका. 

मूली का अचार बनाने की सामग्री क्या है? 

  • मूली – 500 ग्राम
  • हरी मिर्च – 4-5 (लंबाई में कटी हुई)
  • सरसों का तेल – 1 कप
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
  • राई (सरसों) के दाने – 2 चम्मच (कुटे हुए)
  • सौंफ – 1 चम्मच (कुटी हुई)
  • मेथी दाना -1 चम्मच (कुटी हुई)
  • हींग – 1 चुटकी

यह भी पढ़ें: Laal Mirch Ka Achar: घर पर बनाएं बाजार जैसा लाल मिर्च का अचार, जो रोटी और चावल के साथ लगे शानदार 

यह भी पढ़ें: Gajar Ka Achar: गर्मियों में गाजर खराब होने से पहले बनाएं ये स्वादिष्ट अचार

मूली का अचार बनाने की विधि क्या है? 

  • अचार बनाने के लिए सबसे पहले मूली को अच्छी तरह धोकर छील लें और लंबे पतले टुकड़े काट लें. अब इसे एक साफ कपड़े पर फैलाकर 3-4 घंटे धूप में हल्का सुखा लें. 
  • अब एक बर्तन में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, राई, सौंफ, मेथी दाना, नमक और हींग डालकर मिक्स करें. फिर एक पैन में सरसों का तेल धुआं आने तक गरम करें. जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें मसाले डालें और मूली व हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर दें. 
  • तैयार हुए अचार को एक साफ कांच की जार में भरें. इसे 2-3 दिन धूप में रखें जिससे मसाले अच्छे से मूली में मिक्स हो जाए. 
  • अब तैयार है आपका घर पर बना मूली का अचार. 

यह भी पढ़ें: Vegetable Pickles: अब हर मौसम में बनाएं लाजवाब मिक्स अचार, जानें आसान तरीका 

यह भी पढ़ें: Pickle Recipe: आम और मिर्च नहीं, इस बार ट्राई करें सरसों का अचार, जानें विधि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >