Mir Mine Russia: हवाई जहाज को भी निगल जाती है रहस्यों से भरी ये खान

Mir Mine: रूस में एक ऐसा गड्ढा है जो विशाल चीजे जैसे हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर को निगल जाता है. इस गड्ढे से जुड़े हैं बहुत सारे रहस्य और इतिहास जिनके बारे में हम आपको बताएंगे.

Mir Mine Russia: दुनिया रहस्यों से भरी हुई है, हम जब भी कोई विचित्र चीज के बारे में सुनते हैं या देखते हैं तो सोच में पड़ जाते हैं कि क्या ऐसी भी चीज दुनिया में हो सकती है. अब भी दुनिया में बहुत सारी चीजें है जिनके बारे में लोग नहीं जानते हैं या उनके तालाश में है. एक ऐसी ही जगह है रूस में जिसके बारे में जानकर अब हैरान हो जाएंगे.

विशाल हीरे की खान
मीर माइन रूस में पाया जाने वाला एक विशाल हीरे की खान है, ये रूस के मिर्नी नामक जगह में स्तिथ है. मिर्नी गांव में रहने वाले लोग एक ही कंपनी के लिए काम करते है, इस कंपनी का नाम है अलरोसा जो दुनिया में मात्रा के हिसाब से बड़ा हीरा खनन करनेवाली कंपनी माना जाता है. यह खदान 1,722 फ़ीट गहरा है और 3,900 फ़ीट चौड़ा है. इस गड्ढे से जुड़ी बहुत सारी घटनाए है जिसकी वजह से लोग इसे बंद करवाना चाहते हैं.

Japan on High Alert: हाई अलर्ट पर जापान का यह शहर, बिल्ली बनी कारण, जानें क्या है मामला: Mir Mine Russia: हवाई जहाज को भी निगल जाती है रहस्यों से भरी ये खान

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गड्ढा
मीर माइन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गड्ढा जो मानव निर्मित है. स्टालिन ने इस माइन के निर्माण की शुरुआत 1957 में की थी. इस माइन के निर्माण में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. बदलते तापमान की वजह से कर्मचारियों को खुदाई में बहुत परेशानी हुई. ठंड के मौसम में यहां का तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सियस के निचे चला जाता है. इतनी ठंड बढ़ जाती थी की कार के टायर फट जाते थे और तेल भी जम जाता था. कर्मचारियों को मजबूरी में जेट इंजन का और डायनामाइट का प्रयोग करना पड़ता था खुदाई करने के लिए. 1960 में ये माइन पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया.

20 साल पहले ही किया गया बंद
इस माइन को 20 साल पहले ही बंद किया गया है. माना जाता है की इस गड्ढे में ठंडी हवा और गरम हवा के मिलने से तीव्र आकर्षण जो पैदा होता है उससे ये कई चीजों को अपनी तरफ खींच लेता है और वे उसके अंदर जाकर गुम हो जाते हैं. कहा जाता है की अगर कोई हेलीकाप्टर या हवाई जहाज इसके पास के गुजरता है तो वह इसे खींच लेती है. 2017 में इस खदान में बाढ़ आई थी जिसकी वजह से 100 से भी ज्यादा कर्मचारियों की मौत हो गयी थी.

Moringa Leaf Benefits: गरमी के मौसम में मोरिंगा की पत्तियां किसी सुपरफूड से कम नहीं, जानिए इसके फायदे: Mir Mine Russia: हवाई जहाज को भी निगल जाती है रहस्यों से भरी ये खान

खदान में 342.57 कैरट का एक पीला हीरा मिला
मीर माइन ने पिछले शतक में 17 बिलियन डॉलर के मूल्य के बराबर हीरा उत्पादन किया है. इस खदान में 342. 57 कैरट का एक पीला हीरा मिला था. ये रूस में अब तक का पाया गया सबसे बड़ा हीरा था. मीर माइन इन्ही कारणों की वजह से मशहूर है. इनपुट अनु कंडुलना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >