Methi Pakora Recipe: सर्दियों की शाम में गरमा-��रम चाय के साथ बनाएं मेथी के पकौड़े

Methi Pakora Recipe: सर्दियों में चाय और पकौड़े का कॉम्बिनेशन लाजवाब होता है. शाम में चाय के साथ मेथी के पकौड़े को बनाएं. आइए जानते हैं मेथी के पकौड़े को बनाने का तरीका.

Methi Pakora Recipe: शाम के वक्त में जब ठंडी हवा चल रही हो और चाय के साथ पकौड़े मिल जाए तो चाय पीने में मजा आ जाता है. ठंड के मौसम में ताजी मेथी के पत्तों से आप मेथी पकौड़े को बना सकते हैं. आप मेथी के पकौड़े को शाम में चाय के साथ सर्व करें और परिवार के लोगों के साथ इसके स्वाद का मजा लें. ये कुरकुरे पकौड़े सभी को पसंद आएंगे. आप मेथी के पकौड़े को धनिया या टमाटर की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से मेथी के पकौड़े की आसान रेसिपी. 

मेथी के पकौड़े को बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मेथी के पत्ते- 1 कप 
  • बेसन- 1 कप
  • प्याज- 1
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- 1 चम्मच
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच

मेथी के पकौड़े को कैसे तैयार करें?

  • मेथी के पकौड़े बनाने के लिए आप मेथी को अच्छे से धो लें और इसे बारीक काट लें. अब आप एक बर्तन में बेसन को लें. इसमें आप मेथी के पत्तों को डालें. अब आप इसमें बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, अजवाइन और चावल का आटा डाल दें.
  • अब आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक को डाल कर मिला लें. इसमें अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा मिश्रण को तैयार कर लें. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और मिश्रण से थोड़ा हिस्सा लेकर आप तेल में डालें और सुनहरा और कुरकुरा होने तक दोनों तरफ से फ्राई कर लें. इस तरह से आप पकौड़े को तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Rice Tikki Recipe: बचे हुए चावल को दें टेस्टी ट्विस्ट, तैयार करें कुरकुरी और स्वादिष्ट टिक्की

यह भी पढ़ें- Idli Recipes Ideas: नाश्ते में इडली खाना है पसंद, तो जरूर ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >