Meetha Chilla Recipe: क्या आपने कभी ट्राई किया है मीठा चीला? झटपट से बनाएं ये टेस्टी रेसिपी

Meetha Chilla Recipe: बच्चों के लिए अगर आप कुछ स्पेशल और मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो आप गेहूं के आटे से चीला बना सकते हैं. गेहूं के आटे से बना ये चीला बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसे आप कभी भी बना सकते हैं. ये कम चीजों और आसानी से तैयार हो जाता है.

Meetha Chilla Recipe: बच्चे हर वक्त मीठा खाने की जिद करते हैं. बच्चों के लिए अगर आप कुछ स्पेशल और मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो आप गेहूं के आटे से चीला बना सकते हैं. ये चीला बहुत ही हेल्दी है और बच्चों को काफी पसंद आएगा. गेहूं के आटे से बना ये चीला बहुत ही स्वादिष्ट होता है. मीठा चीला का सेवन बच्चे बड़े चाव से करते हैं और आप इसे बच्चों के टिफिन में भी पैक कर के दे सकते हैं. इस आर्टिकल में मीठा चीला बनाने की विधि के बारे में जानते हैं.

मीठा चीला बनाने के लिए सामग्री

  • गेहूं का आटा- एक कप 
  • चीनी या गुड़- आधा कप 
  • इलायची पाउडर- चुटकीभर
  • पानी
  • तेल या घी 

यह भी पढ़ें: Mawa Cake: मावा केक का स्वाद बन जाएगा सबकी पहली पसंद, बार-बार बच्चे करेंगे डिमांड

यह भी पढ़ें: Neer Dosa Recipe: घर पर आसानी से तैयार करें हल्का, मुलायम और स्वाद से भरपूर नीर डोसा

मीठा चीला बनाने की विधि

  • मीठा चीला बनाने के लिए आप गुड़ या चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप गुड़ से बना रहे हैं तो आप गुड़ को पिघला लें या पाउडर कर लें. इसमें से गंदगी को छान लें. 
  • अब एक बर्तन में आप गेहूं के आटे को डालें. इसमें आप चीनी को मिक्स कर दें. अगर आप गुड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं तो गुड़ को इसमें डाल दें. अब आप इस मिश्रण में इलायची पाउडर को भी मिक्स कर दें.
  • पानी डालकर एक घोल तैयार करें. इस मिश्रण को चलाएं जब तक चीनी ठीक तरीके से घुल ना जाए. 
  • चीला बनाने के लिए आप एक तवे को गर्म करें. इसके ऊपर आप तेल या घी को डालें. अब एक बड़े चम्मच की मदद से आप चीला के घोल को फैला दें. इस एक साइड से पका लें. जब एक साइड से पक जाए तब आप इसे दूसरे तरफ से पका लें. आपका मीठा चिल्ला बनाकर तैयार है. बचे हुए बैटर से आप बाकी चीला भी तैयार कर लें.

यह भी पढ़ें: Kurkuri Bhindi: हर बाइट में क्रंच, भिंडी को तैयार करें कुरकुरी और क्रिस्पी स्टाइल में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >