Matar Appe Recipe: विंटर स्नैक्स के लिए बेस्ट रेसिपी, बनाएं गरमा-गरम मटर अप्पे

Matar Appe Recipe: इस आर्टिकल की मदद से घर पर आसानी से बनाएं स्नैक्स टाइम के लिए गरमा-गरम मटर अप्पे. चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि.

Matar Appe Recipe: सर्दियों का सीजन चल रहा है इस मौसम में हम मटर से कई तरह की डिश बनाते हैं जो खाने में बहुत टेस्टी होता है. ऐसे में आज हम आपको स्नैक्स टाइम के लिए हरे मटर से अप्पे बनाने के बारे में बताएंगे. ये खाने में बहुत टेस्टी होता है जिसे आप हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ सर्व करके खा सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से घर पर आसानी से मटर अप्पे बनाने की सबसे आसान रेसिपी. कम तेल में तैयार होने वाली ये रेसिपी हेल्दी होने के साथ-साथ झटपट बन भी जाती है. 

मटर अप्पे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हरा मटर – 1 कप
  • सूजी -1 कप
  • दही – आधा कप
  • अदरक – 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी या पिसी हुई)
  • नमक – स्वादानुसार 
  • हल्दी – आधा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • धनिया पत्ती – 2 चम्मच
  • बेकिंग सोडा – आधा चम्मच 
  • तेल – जरूरत के अनुसार 

यह भी पढ़ें: Aloo Appe Recipe: जब भी लगे भूख, बस 15 मिनट में बनाएं ये टेस्टी आलू अप्पे

मटर अप्पे बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप हरे मटर को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें. आप चाहे तो इसमें थोड़ा पानी डालें. 
  • इसके बाद आप एक बर्तन में सूजी और दही मिलाएं, फिर इसमें पिसा हुआ मटर, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पत्ता मिलाएं. 
  • तैयार हुए बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रखें. 10 मिनट बाद आप बैटर में बेकिंग सोडा डालकर धीरे धीरे मिक्स करें. 
  • गैस में अप्पे पैन गर्म करें और इसमें तेल लगाकर ग्रीस करें. अब आप अप्पे बैटर को चम्मच से पैन में डालकर धीमी आंच पर ढककर पकाएं. इसे 2-3 मिनट बाद पलटें और दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक पकाएं. 
  • अप्पे पक जाने के बाद आप इसे गरमा-गरम हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Oats Appe Recipe For Breakfast: सुबह-सुबह हेल्दी नाश्ता का उठाएं मजा, तैयार करें ये टेस्टी ओट्स अप्पे की मजेदार रेसिपी 

यह भी पढ़ें: Beetroot Appe Recipe: घर पर बनाएं बीटरूट से गुलाबी अप्पे, बच्चे भी खाएंगे बड़े चाव से 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >