Masala Grapes Recipe: अक्सर हम स्नैक्स के समय तली-भुनी वाली चीजें खा लेते हैं, जो स्वाद में तो अच्छी लगती हैं, लेकिन हमारे सेहत के लिए अच्छी नहीं होती हैं. ऐसे में अगर आप कुछ हेल्दी, हल्का और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो अंगूर से बनी ये खास रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. अंगूर के साथ मसाले मिलाकर एक ऐसी स्वादिष्ट डिश तैयार की जा सकती है, जो खाने में मजेदार और हर समय के लिए परफेक्ट है. मसाला अंगूर आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. ये चटपटी रेसिपी बड़ों से लेकर बच्चों को भी खूब पसंद आएगी.
मसाला अंगूर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- हरे अंगूर – 2 कप
- काला नमक – आधा छोटा चम्मच
- भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
- शहद या पिसी चीनी – 1 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- बारीक कटा हरा धनिया – सजाने के लिए (ऑप्शन)
मसाला अंगूर बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप अंगूर को अच्छे से पानी से धो लें. इसे साफ कपड़े से अच्छे से सूखा लें. अब एक बड़े कटोरी में अंगूर डालें.
- अब एक बड़ा और साफ मिक्सिंग बाउल लें. इसमें सारे सूखे अंगूर डाल दें. इसके बाद आप इसमें धीरे-धीरे सभी मसाले डालना शुरू करें. सबसे पहले काला नमक डालें, फिर भुना हुआ जीरा पाउडर, इसके बाद चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. अब इसमें नींबू का रस मिलाएं.
- अब एक चम्मच या साफ हाथों से हल्के से अंगूरों को मिक्स करें. ध्यान रखें कि अंगूर टूटें नहीं. मिक्स करने के बाद ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें और फिर से हल्के हाथ से मिक्स करें.
- अब आप तैयार हुआ मसाला अंगूर सर्व करके खाएं और स्वाद का मजा लें.
यह भी पढ़ें: Guava Chaat Recipe: फ्रूट लवर्स के लिए परफेक्ट है ये अमरूद चाट, जानिए बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली
